K C Venugopal: जानिए बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे कई बड़े मामलों को संभालने वाले के.सी वेणुगोपाल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों को

के.सी. वेणुगोपाल( K C Venugopal) का जन्म 7 फरवरी 1963 को केरल में हुआ था। इनके पिता का नाम कुंजिकृष्णन नांबी , माता का नाम जानकी अम्मा तथा  पत्नी का नाम आशा वेणुगोपाल है। इनकी बेटी और एक बेटा है। 

February 4, 2023 - 19:01
February 4, 2023 - 19:42
 0
K C Venugopal: जानिए बाबरी मस्जिद विध्वंस जैसे कई बड़े मामलों को संभालने वाले के.सी वेणुगोपाल के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों को
K C Venugopal

 K C Venugopal: के.सी. वेणुगोपाल केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। राज्य मंत्री के.सी. वेणुगोपाल( K C Venugopal) ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र आंदोलन के माध्यम से राजनीति में कदम रखा था। जिसके बाद वह केरल छात्र संघ के राज्य अध्यक्ष और भारतीय युवा कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष बने। वर्तमान में वह केरल में निर्वाचन क्षेत्र के सांसद के रूप में कार्यभार संभाल रहें हैं। के.सी. वेणुगोपाल( K C Venugopal) का जन्म 7 फरवरी 1963 को केरल में हुआ था। इनके पिता का नाम कुंजिकृष्णन नांबी , माता का नाम जानकी अम्मा तथा  पत्नी का नाम आशा वेणुगोपाल है। इनकी बेटी और एक बेटा है। 

के.सी. वेणुगोपाल साल 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचित हुए थे तथा मई 2014 में दोबारा 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1954 में मैसूर में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके कुछ समय बाद उन्होंने अपने पिता के साथ मद्रास उच्च न्यायालय में काम करना शुरू किया और पांच साल तक कानूनी अनुभव प्राप्त किया। साल 1972 में वह दिल्ली चले गए जहाँ उन्हें वरिष्ठ वकील नियुक्त किया गया और कई बड़े पदों को संभाला। इसी के साथ वेणुगोपाल बाबरी मस्जिद जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में पेश हुए हैं। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्हें यूनियन इंटरनेशनेल डेस एवोकैट्स का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था। करीब 1996 से 1997 तक उन्होंने यहां सेवा की। उनके करियर का एक और आकर्षण पहलू यह है कि उन्हें भूटान की शाही सरकार द्वारा भूटान के संविधान को तैयार करने में मदद करने के लिए नियुक्त किया गया था।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.