बीस सूत्री कार्यक्रम की जिला कमेटी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया रेहाना रियाज का आभार, चुरू के पूर्व देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण भी हैं सूची में शामिल

रामनिवास सिरसला ने इस जिम्मेदारी के लिए राजस्थान सरकार के शीर्ष नेतृत्व, रेहाना रियाज चिश्ती व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

April 15, 2023 - 14:04
April 15, 2023 - 14:05
 0
बीस सूत्री कार्यक्रम की जिला कमेटी की घोषणा के बाद कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने जताया रेहाना रियाज का आभार, चुरू के पूर्व देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण भी हैं सूची में शामिल
Churu Congress

हाल ही में राजस्थान में बीस सूत्री कार्यक्रम की जिला कमेटी के सदस्यों की घोषणा की गई है। जिसके बाद आज यानी 15 अप्रेल 2023 को चूरू विधानसभा से शहर व देहात के कांग्रेस पार्टी के प्रमुख लोगों ने चुरू के पूर्व देहात अध्यक्ष रामनिवास सहारण सिरसला,अबरार खान तथा शेरखान को 20 सूत्री कार्यक्रम की जिला कमेटी में सदस्य बनाने के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार की महिला आयोग की अध्यक्षा तथा राज्यमंत्री रेहाना रियाज चिश्ती को उनके निजी आवास पर फूल मालाएं देकर व मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेहाना रियाज का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के जागरूक कार्यकर्ताओं को आप इस तरह की नियुक्ति देकर जो उनके मांन सम्मान को बढ़ावा दे रही हैं,वो काबिले तारीफ है। वहीं इस दौरान वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि नगर परिषद चूरू के रमजान खान ने भी रेहाना रियाज तथा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

बता दें कि इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष लालचंद सैनी, पंचायत समिति सदस्य पुरषोतम बिजारणियां, देहात कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेंद्र बाढकी, सिराज अली जोईया, मुबारिक अली भाटी, रफीक चौहान, विकास मील, जोड़ी सरपंच हरदत्त, सहनाली पूर्व सरपंच महेन्द सिहाग, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी आशाराम जी सहनाली, राजेन्द कल्ला तथा बिनासर के पूर्व सरपंच अहसान अब्बास काजी, इलियास खान फौजी, हसन खान, बसीर खान, जैसाराम कपूरिया, निशार खान, सब्बीर खान, मनवर खान, यूनिस खान, बल्ले खा, मुमताज खान,अकबर अली खां व अन्य ग्रमीण व शहर के लोग भी उपस्थित रहे।

वहीं सफल कार्यक्रम के बाद रामनिवास सिरसला ने राजस्थान सरकार के शीर्ष नेतृत्व, रेहाना रियाज चिश्ती व सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

क्या है बीस सूत्री कार्यक्रम ?

गर्वनेंस के अनुसार बीस सूत्री कार्यक्रम बेहद जरूरी ईकाई है। इसका कार्य केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को लागू करना और समीक्षा करना होता है। गरीबी की समस्या से देश को उभारने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंजिरा गांधी ने इस योजना की शुरुआत करवाई थी। यानी शुरुआत की बात करें तो साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गरीबी के उन्मूलन के लिए 20 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके बाद के वर्षों में इस कार्यक्रम को रिवाइज किया गया है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.