शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से दिशा से संबद्ध विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धन

April 3, 2023 - 19:46
April 3, 2023 - 19:47
 1
शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से दिशा से संबद्ध विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धन
Disha Shivaji

शिवाजी कॉलेज की सिविल सर्विसेज सोसाइटी दिशा (Disha Shivaji) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर 1 अप्रैल, 2023 को अपने सदस्यों के लिए 'हेरिटेज वॉक' नाम से एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। इस भ्रमण का अयोजन दिशा की सलाहकार समिति के द्वारा किया गया, जिसमें संस्थापक उमेश मीणा(Umesh Meena) तथा पूर्व सदस्य मयंक यादव, विनायक शर्मा और उर्वशी गुप्ता शामिल थे।

इस भ्रमण का आयोजन हुमायूं का मकबरा, राष्ट्रीय संग्रहालय और लोधी गार्डन के सांस्कृतिक महत्व को समझने के उद्देश्य से किया गया था।

इस दौरान दिशा सोसाइटी के सदस्यों ने हुमायूं के मकबरे का दौरा किया। जहां उन्होंने देश की मध्यकालीन विरासत को देखा और मुगल साम्राज्य के अज्ञात तथ्यों की जानकारी ली।

इसके बाद सदस्य राष्ट्रीय संग्रहालय का भ्रमण किया गया, जिसे अमूल्य ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। वहीं संग्रहालय में अद्भुत कलाकृतियों के माध्यम से प्राचीन सभ्यताओं और इतिहास के बारे में जानने के उद्वेश्य से एक डिस्कशन का अयोजन भी किया गया। छात्रों ने इसे अपने बौद्धिक पूर्वजों की जीवन शैली को देखने का एक  अवसर बताया।

वहीं अंत में, सदस्यों ने अंतिम गंतव्य, लोधी गार्डन, जो इब्राहिम लोधी के शासनकाल के दौरान बनाया गया था, का भ्रमण करके अपनी यात्रा समाप्त की।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.