चीन में फिर कोरोना तेज ,शंघाई शहर में सोमवार को 7 मरीजों की मौत ,शंघाई समेत अन्य शहरों में लगा लॉकडाउन
चीन में बीते 24 घंटे के दौरान स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 3,297 नये मामले दर्ज किए गए. जिसमें से केवल शंघाई में ही 3,084 नये मामले सामने आए हैं। करीब 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण वाले कोरोना की संख्या ज्यादा है।

चीन में एक बार फिर कोरोना प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई में कोरोना के कारण सात और लोगों की मौत हो गयी है, जिसके साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,648 पहुंच गयी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,400 नये मामले सामने आए हैं , जिसमे कोरोना के सबसे ज्यादा आँकड़ें शंघाई शहर में देखने को मिले हैं।
24 घन्टे में कोरोना के तीन हज़ार से ज्यादा संक्रमण के मामले
संक्रमण के मामलों की बात करें तो रविवार को तीन और मरीजों की मौत हुई थी। दरअसल चीन में बीते 24 घंटे के दौरान स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 3,297 नये मामले दर्ज किए गए. जिसमें से केवल शंघाई में ही 3,084 नये मामले सामने आए हैं। करीब 2.6 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण वाले कोरोना की संख्या ज्यादा है।
18000 मामलों में नहीं है बीमारी का कोई लक्षण मौजूद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीन में बीते 24 घंटे के दौरान स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के लगभग 18000 ऐसे मामलों की भी पुष्टि हुई है, जिनमें बीमारी का कोई लक्षण मौजूद नहीं था। चीन में कोरोना के इलाज चल रहे मरीजों की संख्या लगभग 30,000 तक बनी हुई है। चीन में बढ़ते मामलों को देखकर विश्व के अन्य कई और देशों की चिंताएं बढ़ने लगी है, क्योंकि चीन एक बार फिर कोरोना महामारी की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
चीन के शंघाई शहर समेत कई अन्य शहरों में लॉकडाउन के इंतजाम
चीन के अंदर जीरो कोरोना पॉलिसी लागू है। साथ ही शंघाई के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन की स्थिति से करोड़ों लोग घरों में कैद हैं। अकेले शंघाई में ही लगभग 2.5 करोड़ लोग घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं और आपको बता दें 28 मार्च को चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में ओमिक्रॉन वेरिएंट संक्रमण से बचाव के लिए दो चरणों में लॉकडाउन की शुरुआत की गई थी।