इंतजार हुआ खत्म, जिओफोन नेक्स्ट को लेकर सुंदर पिचाई ने किया बड़ा खुलासा

JioPhone Next के लॉन्च का इंतजार कर रहे लोगों का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होगा। गूगल के सीईओ ने फोन के लॉन्च को लेकर एक बड़ी घोषणा की है।

Oct 27, 2021 - 18:27
December 10, 2021 - 12:12
 0
इंतजार हुआ खत्म, जिओफोन नेक्स्ट को लेकर सुंदर पिचाई ने किया बड़ा खुलासा
Image Source: dnaindia.com

इंतजार हुआ खत्म, जिओफोन नेक्स्ट को लेकर सुंदर पिचाई ने किया बड़ा खुलासा 

JioPhone Next के लॉन्च का इंतजार कर रहे लोगों का इंतज़ार अब जल्द ही खत्म होगा। गूगल के सीईओ ने फोन के लॉन्च को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने घोषणा कर कहा है कि जियोफोन नेक्स्ट लॉन्च दिवाली से पहले होगा। यह घोषणा करते समय पिचाई गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट इंक में अर्निंग कॉल के दौरान बोल रहे थे। विशेष तौर पर, जियोफोन नेक्स्ट को रिलायंस इंडस्ट्रीज और गूगल द्वारा मिलकर डेवलप किया गया है। जियोफोन नेक्स्ट को सबसे किफायती स्मार्टफोन बताया जा रहा है, लेकिन यह देखने के लिए फोन के लॉन्च का इंतजार करना होगा। जियोफोन नेक्स्ट की कीमत अभी एक रहस्य ही बनी हुई है।

गणेश चतुर्थी पर लॉन्च नहीं हो पाए नेक्स्ट की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर सुंदर पिचाई ने कहा, "हमने रिलायंस के साथ को-डेवलप मेड फोर इंडिया स्मार्टफोन के साथ भी प्रगति की है। जियोफोन नेक्स्ट डिवाइस में प्रीमियम लोकलाइज्ड क्षमताएं भी हैं और यह दिवाली तक बाजार में लॉन्च होने की राह पर है।"
आइए जानते है जिओफोन नेक्स्ट के कुछ विशेष फीचर्स:

1. वॉयस असिस्टेंट: वॉयस असिस्टेंट फोन के प्रयोग को काफी आसान बना देता है। जियोफोन नेक्स्ट में दिया गया वॉयस असिस्टेंट का फीचर यूजर्स को डिवाइस को ऑपरेट करने (ऐप खोलना, सर्च करना आदि) में मदद करता है और इंटरनेट से आसानी से अपनी परिचित भाषा में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

2. रीड अलाउड: जियोफोन नेक्स्ट में 'Listen' फंक्शनैलिटी उपयोगकर्ताओं के लिए डिवाइस की किसी भी स्क्रीन से कंटेंट पढ़कर सुनाएगा। यह उपयोगकर्ताओं को उस भाषा में कंटेंट पढ़कर सुनाएगा, जिसे वे आसानी से समझ सकें। यह इस फोन का काफी दिलचस्प फीचर है।

3. स्मार्ट कैमरा: जियोफोन नेक्स्ट एक स्मार्ट और शक्तिशाली कैमरा से लैस है जो पोर्ट्रेट मोड जैसे विभिन्न फोटोग्राफी मोड को सपोर्ट करता है। जिससे उपयोगकर्ता ऑटोमैटिकली धुंधले बैकग्राउंड और शार्प फोकस के साथ शानदार तस्वीरें ले सकता है। वहीं नाइट मोड यूजर्स को कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने की सुविधा देता है।  हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कैमरे की एक बेहद खास और महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो हमारे खूबसूरत पलों व लम्हों को कैद कर उन्हें जिंदा रखता है।

4.  ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड: जियोफोन नेक्स्ट ऑटोमेटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के साथ अपडेट रहता है। इसका अनुभव समय के साथ और भी बेहतर होता चला जाएगा और लेटेस्ट फीचर्स फोन में ऑटोमैटिक मिल जाएंगे। यह एक अच्छा अनुभव सुनिश्चित करने वाले सुरक्षा अपडेट के साथ भी आता है।

5.  बैटरी लाइफ: नया डिज़ाइन किया गया Pragati OS, जो एंड्रॉइड द्वारा संचालित है, लंबी बैटरी लाइफ सुनिश्चित करते हुए जियोफोन नेक्स्ट का ऑप्टिमम परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है।