क्या आपको नींद बहुत आती है? अगर हां तो हो जाइए सावधान, आप आ सकते है कई घातक बीमरियों की चपेट में

एक स्वस्थ मनुष्य की दिनचर्या में सबसे जरूरी उसका स्लीपिंग शेड्यूल होता है, ऐसे में यदि यह शेड्यूल ही बिगड़ जाए तो हम कई मानसिक और शारीरिक बिमारियों की गिरफ्त में आ सकते है। ज्यादा सोना आपको कई घातक बीमारियों के करीब करता रहता है,चाहे फिर वो डायबिटीज हो या ह्रदय रोग । साथ ही कई शोधों के अनुसार यह मनुष्य की जीवन प्रत्याशा दर को भी कम कर सकता है।

September 16, 2021 - 14:43
December 10, 2021 - 08:43
 0
क्या आपको नींद बहुत आती है? अगर हां  तो हो जाइए सावधान, आप आ सकते है कई घातक बीमरियों की चपेट में
प्रतिकात्मक चित्र

"पहला सुख निरोगी काया" का मंत्र लिए मनुष्य अपने जीवन में आगे बढ़ता रहता है। भारतीय वेदों, ग्रंथों में शरीर को सबसे मूल्यवान धन माना गया है। ऐसे में भले ही विज्ञान ने कई तकनीको का विकास कर लिया हो पर आज भी मनुष्य पूर्णतः सभी बीमारियों के चंगुल से आजाद नही हो पाया है। इसलिए जरूरी है कि वो अपने जीवन में स्वस्थ रहे और अपनी सेहत का बेहद गंभीरता से ख्याल रखे।
एक स्वस्थ जीवन के लिए नींद बेहद जरुरी है, और हर उम्र में नींद की जरुरत बढ़ती - घटती रहती है।
हमारी दिनचर्या, खानपान और काम के घंटे भी हमारी नींद को प्रभावित करते हैं। पर कई शोधों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को 7 से 9 घंटे की नींद दिन भर में लेनी चाहिए।।

क्यों आती है बहुत नींद:

ओवर स्लीप के पीछे कई कारण हो सकते है, एक लंबे वक्त से चली आ रही थकान, चिंता या कोई बीमारी, वजह चाहे कुछ भी हो पर ज्यादा सोना आपके लिए घातक हो सकता है। अत्यधिक सोना न केवल आपके मानसिक चिंतन को कम करता है, साथ ही याद रखने की शक्ति को भी तेजी से कम करता है, इसलिए यह बहुत जरुरी है कि ओवर स्लीप के कारणो को खोजकर उसका निवारण किया जाए।

◆ क्यों घातक है ओवर स्लीप ? जानिए कौन सी गंभीर बिमारियों के चुंगल में आ सकती है आपकी सेहत

ओंवर स्लीप न केवल याद रखने की शक्ति को कम करती है, बल्कि मोटापे, ह्रदय रोग, डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों को न्यौता भी देती है। 

● मधुमेह:

यदि आप डाईबेटिक पेशेंट हैं तो ओवर स्लीप आपके शुगर लेवल को कई गुणा बढ़ा सकती है, साथ ही ज्यादा सोने वाले लोगों पर मधुमेह का खतरा अधिक होता है।

● सिरदर्द:

अधिक सोने वाले लोगों में सिरदर्द का लगातार लक्षण बना रहता है, ऐसे में सिर बहुत भारी लगने लगता है, और कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। यह लक्षण अत्यधिक उन लोगों को ग्रास बनाता है जो रात में देर तक जागते हैं और फिर पूरा दिन उनींदी में रहते हैं। 

● शरीर दर्द:

पूरा बदन टूटना, न ही किसी काम को करने में शक्ति महसूस करना ऐसे मे जरूरी है कि एक हेल्थी दिनचर्या को अपनाना, और अपनी डेली डाइट में भी परिवर्तन करना, शरीर और नींद को रिलेक्स करने के लिए हल्के गुनगुने पानी में पैर डुबोकर थकान को और दर्द दूर किया जा सकता है। आप चाहे तो सीमित मात्रा में ग्रीन टी का सेवन भी करें। नियमित व्यायाम और योगा भी आपको कई लाभ पहुंचाएगा।


● ह्रदय संबधी रोग:

अधिक तैलीय भोजन कर देर तक सोते रहना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है ऐसे में जरूरी है समय पर और उचित घंटो की नींद लेना।

● अवसाद:

ऐसा कई बार देखा गया है कि जो लोग अकेले या किसी चिंता में होते है वह और लोगो के मुकाबले बहुत सोते हैं। ओवर स्लीप कई बार एक स्वस्थ व्यक्ति को भी गहरे अवसाद की ओर धकेल देती है। ऐसे में जरूरी है अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना।

अंततः मनुष्य को स्वस्थ और लंबा जीवन जीने के लिए एक हेल्थी दिनचर्या को अपनाना चाहिए। जहाँ ऐसे में वर्क फ्रॉम होम की आदत ने हमें ओवर स्लीप की आदत की ओर धकेल दिया है, इसका असर आगामी स्वास्थ्य पर बहुत खराब पड़ेगा। जरूरी है ऐसे में सकारात्मक सोच के साथ कुछ समय योग, व्यायाम जैसे क्रियाकलापों पर भी लगाया जाए।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.