Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने तोड़ा World Record, 200 से ज्यादा रन बनाने में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट किया अपने नाम

Ishan Kishan: ईशान ने 200 से ज्यादा रन बनाने में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट अपने नाम कर लिया है। वहीं ईशान ने 160 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। ईशान ने कोहली के साथ 290 रन की मैराथन साझेदारी की। जिसमें किशन ने 68.6 प्रतिशत रन बनाए जो 200 से ज्यादा की साझेदारी में सबसे ज्यादा हैं।

December 12, 2022 - 08:43
December 12, 2022 - 08:56
 0
Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने तोड़ा World Record, 200 से ज्यादा रन बनाने में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट किया अपने नाम
Ishan Kishan

Ishan Kishan Double Century: ईशान ने दोहरा शतक मारने के साथ अपने नाम रिकॉर्ड्स की झड़ी सी लगा दी है। जहां, ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक मारकर सबसे तेज दोहरा शतक मारने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बता दें कि ईशान ने मात्र 126 गेंदों में दोहरा शतक मारा है। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम पर था।

क्रिस गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंदों में दोहरा शतक मारा था। ईशान सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान ने महज 24 साल और 145 दिन में दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित ने 26 साल और 186 दिन में अपना पहला दोहरा शतक जड़ा था। ईशान दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे लेफ्ट हैंड बैट्समैन बन गए हैं। उनसे पहले ये उपलब्धि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के फखर जमा के नाम पर थी।

ईशान(Ishan Kishan) ने 200 से ज्यादा रन बनाने में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट अपने नाम कर लिया है। वहीं ईशान ने 160 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बनाए हैं। ईशान ने कोहली के साथ 290 रन की मैराथन साझेदारी की। जिसमें किशन ने 68.6 प्रतिशत रन बनाए जो 200 से ज्यादा की साझेदारी में सबसे ज्यादा हैं। ईशान पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिसने घर से बाहर दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ ईशान अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान बांग्लादेश की जमीन पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं ईशान ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज शेन वाटसन के 185 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है जो वाटसन ने 2011 में बनाया था।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.