Who is Sukhwinder Singh Sukhu: कौन हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू जो बनेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

Sukhwinder Singh Sukhu himachal cm: सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ। सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक थे।

December 12, 2022 - 09:28
December 12, 2022 - 09:29
 0
Who is Sukhwinder Singh Sukhu: कौन हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू जो  बनेंगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
Sukhwinder Singh Sukhu himachal cm

Who is Sukhwinder Singh sukhu:हिमाचल प्रदेश में बीते 1 महीने की राजनैतिक उठापटक के बाद अब माहौल शांत और स्पष्ट नजर आने लगा है। जहां हाल ही में भाजपा को पछाड़ते हुए कांग्रेस ने सत्ता पर अपना अधिकार जमा लिया है। ऐसे में चुनावों के परिणामों की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री पद की घोषणा को लेकर कयास लगाए जाने शूरू हो गए थे। ऐसे में आज सुखविंदर सिंह के नाम के रूप में मुख्यमंत्री पद की घोषणा हो गई है। कौन हैं सुखविंदर सिंह और क्यों उन्हें यह कुर्सी मिल रही है आईए जानते हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh sukhu) हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। आज सुबह सुक्खू के नाम का औपचारिक ऐलान भी हो गया है।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू ?(kaun hain sukhwinder singh sukhu)

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 26 मार्च 1964 को हुआ। सुक्खू के पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक थे। माता संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू की शुरुआती शिक्षा शिमला में हुई ,इनकी स्नातक की शिक्षा भी शिमला के ही संजौली कॉलेज से हुई। सुखविंदर ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है। चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है।

11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से पढ़ाई कर रही हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई(NSUI) से हुई। सुक्खू 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। ये वो दौर था जब हिमाचल प्रदेश के राजनीति ने कांग्रेस के वीरभद्र सिंह और भाजपा के शांता कुमार जैसे दिग्गज नेताओं का बोलबाला था। इसके बाद उन्हें 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। सुक्खू नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद भी रहें हैं। 

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.