नौसेना के INS रणविजय लड़ाकू जहाज में लगी आग, 4 सैनिक हुए गंभीर रुप से घायल

भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाज ( आईएनएस ) रणविजय में आग लगने के कारण भारतीय सेना के 4 सैनिक घायल हो गए।

Oct 24, 2021 - 16:02
December 10, 2021 - 11:45
 0
नौसेना के INS रणविजय लड़ाकू जहाज में लगी आग,  4 सैनिक हुए गंभीर रुप से घायल
Image source: indiatoday.in

भारतीय नौसेना के लड़ाकू जहाज ( आईएनएस ) रणविजय में आग लगने के कारण भारतीय सेना के 4 सैनिक घायल हो गए। सभी घायलों को आइएनएसएच कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय नौसेना की तरफ से चार सैनिकों के गंभीर रुप से घायल होने की पुष्टी की गई है। 


बता दें कि घटना के वक्त रणविजय युद्धपोत विशाखापट्टनम बंदरगाह पर मौजूद था।
भारतीय नौसेना की तरफ से यह जानकारी दी गई कि शनिवार शाम 5.30 बजे के करीब युद्धपोत में यकायक आग लग गई। यह घटना फायर फाइटिंग इंसिडेस के दौरान घटी, जिसमें चार सैनिक बुरी तरह से घायल हो गए।

उन्हें आईएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी सबकी हालत को अस्पताल की तरफ से स्थिर बताया जा रहा है। बता दें कि नौसेना युद्धपोत रणविजय में आग लगने के कारणो की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।

Priya Anand jha I am writer,poet,blogger & currently working with lookdoot For more new updates & interesting news follow me Stay tuned