हैप्पी बर्थडे नितिन गडकरी: एक बार नितिन गडकरी ने चलवा दिया था अपने ससुर के घर पर बुलडोजर

नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नागपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और वे अपनी क्षमता, ऊर्जावान व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की वजह से आगे बढ़ते चले गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने, महाराष्ट्र के शिवसेना भाजपा गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री भी रह चूके हैं।

May 27, 2022 - 19:11
May 27, 2022 - 21:04
 0
हैप्पी बर्थडे नितिन गडकरी: एक बार नितिन गडकरी ने चलवा दिया था अपने ससुर के घर पर बुलडोजर
Nitin-Gadkari -Photo : Social Media

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री अपनी साफगोई और स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें सुनने से उनमें एक विजन दिखता है, जिसको ज़मीनी स्तर पर उतारने की योजना भी उनके पास दिखाई देती है। वे भारतीय सड़कों को यूरोपीय सड़कों जैसा बनाने की बात करते हैं और अन्य लोगों की तरह पैसे की कमी भी नहीं दिखाते।

पढ़े-लिखे नेता हैं गडकरी

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 27 मई 1957 को जन्मे नितिन गडकरी एक राजनेता, कृषक और उद्योगपति हैं। वे एक पढ़े लिखे नेता हैं, उन्होंने कॉमर्स में स्नातकोत्तर(post graduation), कानून व बिज़नेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

जब चलवा दिया था अपने ससुर के घर पर बुलडोजर

एक बार जब उनके ससुर का घर सड़क परियोजना में बाधा डाल रहा था तो उन्होंने बिना अपनी पत्नी को बताए उस पर बुलडोजर चलवा दिया था। तब उनकी नई-नई शादी हुई थी। यह किस्सा उन्होंने स्वयं एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सुनाया था।

सफल उद्यमी नितिन गडकरी

 गडकरी एक सफल उद्यमी भी हैं। वे एक बायो डीजल पंप, एक चीनी मिल, एक इथेनॉल ब्लेंडिंग संयंत्रइथेनॉल, बिजली संयंत्र, सोयाबीन संयंत्र और को जेनरेशन ऊर्जा संयंत्र से जुड़े हुए हैं।

राजनीतिक सफ़र

नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत नागपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की और वे अपनी क्षमता, ऊर्जावान व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने की वजह से आगे बढ़ते चले गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने, महाराष्ट्र के शिवसेना भाजपा गठबंधन सरकार में लोक निर्माण मंत्री भी रह चूके हैं। बाद में उन्हें महज़ 52 साल की उम्र में भाजपा का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वर्तमान में वे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के पद पर हैं।

सुर्खियां बटोर लेते हैं नितिन

 कहना गलत नहीं होगा कि नितिन गडकरी अपनी बातों से सुर्खियां बटोर लेते हैं। एक बार उन्होंने कह दिया कि हर महीने वे यू ट्यूब से 4 लाख कमा रहे हैं। दरअसल कोरोना के दौरान यूट्यूब में उनकी वीडिओज़ लोग देख रहे थे जिससे उनकी कमाई हुई। उन्होंने अपने भाषणों के वीडियोस यूट्यूब पर उपलब्ध कराए थे।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.