Indian Student Death in Ukraine: खारकीव में रूस की गोलीबारी में भारतीय छात्र नवीन की मौत

यूक्रेन के खारकीव में आज गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत की ख़बर सामने आईं है। छात्र का नाम नवीन कुमार (Naveen Kumar) है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे।

March 2, 2022 - 00:33
March 2, 2022 - 00:33
 0

पिछले कुछ समय से रसिया द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमलों ने मानवता के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया है। लगातार बढ़ती जा रही गोलाबारी और युद्ध की गंभीर स्थिती ने यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों के लिए भी भीषण डर का माहौल पैदा कर दिया है। इसी बीच भारत सरकार छात्रों को यूक्रेन से भारत लाने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाकर लगातार प्रयास कर रही है। हजारों भारतीय अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहीं युद्ध के चलते जिंदगी के प्रति अनिश्चितता भरी परिस्थितियों में आज रूस के हमले ने भारत को भी गहरा जख्म दे दिया है।

यूक्रेन के खारकीव में आज गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत की ख़बर सामने आईं है। छात्र का नाम नवीन कुमार (Naveen Kumar) है और वह कर्नाटक के रहने वाले थे। नवीन यूक्रेन में रहते हुए मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर यूक्रेन के खरकीव में आज सुबह हुए भीषण हमले में एक भारतीय स्टूडेंट (Indian Died in Kharkiv) की मौत की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा,” गहरे दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है। हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।''

प्रवक्ता बागची ने बताया है कि विदेश मंत्रालय लगातार रूस और यूक्रेन के राजदूतों के साथ संपर्क में बना हुआ है और भारतीय नागरिकों को भारत लाने के लिए सुरक्षित रास्ता निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई छात्र अब भी खारकीव समेत दूसरे कई शहरों में फंसे हुए हैं। वहीं रूस और यूक्रेन में उपस्थित राजदूत भी इसी तरह के प्रयास में जुटे हुए हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.