World Civil Defence Day: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस क्यों है खास, कब हुई थी इसकी शुरुआत

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को साल 1990 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा शामिल किया गया था। जिसके बाद से हर साल 1 मार्च को विश्वभर में नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इस दिन को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

March 2, 2022 - 07:40
March 2, 2022 - 07:55
 0
World Civil Defence Day: विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस क्यों है खास, कब हुई थी इसकी शुरुआत
विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस-फोटो: सोशल मीडिया

आज विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस है लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में लाखों लोग अपना घर छोड़ कर सुरक्षित जगह पर जा रहे हैं। दोनों देशों के सैकड़ों सैनिक भी मारे जा चुके हैं। शायद ही किसी को याद हो कि आज 1 मार्च है, इस दिन विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस हर साल मनाया जाता है। साल 1990 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाने की शुरुआत मानी जाती है। इस दिवस को ख़ास तौर पर आम नागरिकों को सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति से बचने के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की शुरुआत

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को साल 1990 में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) द्वारा शामिल किया गया था। जिसके बाद से हर साल 1 मार्च को विश्वभर में नागरिकों की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए इस दिन को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। साल 1972 में ICDO को अंतर्राष्ट्रीय संगठन के रूप में संविधान के लागू होने का एक भाग भी माना जाता है।

ICDO से संबंधित कुछ जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) एक अंतर-सरकारी संगठन है। जिसकी स्थापना साल 1931 में पेरिस, फ्रांस में जार्ज सेंट पॉल द्वारा की गई थी। इस संगठन का मुख्यालय फिलहाल में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में मौजूद है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (ICDO) में कुल 59 राष्ट्र, सदस्य के रूप में जुड़े हैं। ये सभी देश अपने सदस्य राज्यों के नागरिकों की सुरक्षा संवर्ग के मानव संसाधनों को तीव्र करने के लिए यथासंभव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करते हैं।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाने का उद्देश्य

- इसका पहला महत्वपूर्ण उद्देश्य विश्वभर में मौजूद आम जनता का ध्यान नागरिक सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियों और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति में तैयार रहने, रोकथाम और आत्म-सुरक्षा के उपायों पर समाज को जागरुक करना है।

-विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाने के पीछे दूसरा उद्देश्य यह है कि, लोगों को अपने संविधान के प्रति आत्म-रक्षा के बारे में जागरूक करना। जिसके लिए हर साल एक विषय पर थीम जारी की जाती है। जिससे लोगों के बीच जागरूकता बढ़े।

क्या है इस साल की थीम

हर साल की तरह इस साल भी विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पर एक विषय जारी किया गया है। इस साल 2022 में विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस की थीम (विषय) “नागरिक सुरक्षा और हर घर में प्राथमिक उपचार” रखी गई है।