भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना बनी 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

स्मृति ने गुजरात में 2013 अक्टूबर में 150 गेंदों में दोहरा शतक यानी 224 रन बनाए। वह दोहरे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनी। जहां 224 रन बनाने के कारण उनका नाम अखबारों की सुर्खियों में छाया था।

January 26, 2022 - 19:11
June 25, 2022 - 04:05
 0
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना बनी 'महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना- फोटो: gettyimages

भारतीय बल्लेबाज महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना का नाम हाल ही में अख़बारों की सुर्खियों में है।  उन्हें 2021 में दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के खिताब से सम्मानित किया गया है। मंधाना वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर एवं सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी भी है।

स्मृति मंधाना का जीवन परिचय

भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई के मारवाड़ी परिवार में हुआ था। स्मृति मंधाना के पिता का नाम श्री निवास मंधाना है और माता का नाम स्मिता है। स्मृति  मंधाना बचपन से ही अपने भाई श्रवण को बल्लेबाज़ी करते हुए देखती थी परंतु उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक तब लगा जब उनका भाई श्रवण महाराष्ट्र के लिए अंडर 15 टीम में क्रिकेट खेला था। भाई से प्रेरणा लेकर उन्होंने भी बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गेंदबाज़ी में दाहिने हाथ से खेलने वाली स्मृति मंधाना की सफलता में उनके परिवार वालों ने प्रोत्साहित किया था, लेकिन सफलता की राह आसान नही थी क्योंकि लोग टिप्पणियां करते थे कि महिलाओं का क्रिकेट में कोई भविष्य नहीं है। परंतु स्मृति के माता-पिता ने उनका साथ दिया और उन्हें क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाना जारी रखा। स्मृति के क्रिकेट करियर की शुरुआत 11 वर्ष में हो गई थी, जब उनका चयन अंडर-19 के लिए किया गया था। 

स्मृति मंधाना खेल  जगत

स्मृति ने गुजरात में 2013 अक्टूबर में 150 गेंदों में दोहरा शतक यानी 224 रन बनाए। वह दोहरे शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनी। जहां 224 रन बनाने के कारण उनका नाम अखबारों की सुर्खियों में छाया था।  इसके बाद उन्होंने सन् 2016 में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में खेला और इंडिया रेड की ओर से खेलते हुए स्मृति ने तीन अर्धशतक जमाए। इसमें 62 रन की पारी भी शामिल है।

स्मृति मंधाना पुरस्कार

स्मृति को साल 2018 में अच्छे प्रदर्शन की वजह से बीसीसीआई द्वारा महिला अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया था। वहीं साल 2019 में उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2019 में स्मृति मंधाना को आईसीसी वूमेन ओडीआई प्लेयर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया था।

स्मृति मंधाना को साल 2019 में आईसीसी वूमेन क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

स्मृति मंधाना को 24 जनवरी 2022 को सभी प्रारूपों में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए आईसीसी (ICC) द्वारा महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Woman Cricket of The Year) चुना गया।

संपत्ति

स्मृति की कुल संपत्ति ₹ 22 करोड़ बताई गई है, हर साल उन्हें रु 50 लाख भारतीय टीम में प्रतिनिधित्व करने की बाबत मिलते हैं।

Praween Yadav आपकी आवाज़ में दम होगा, तो लोग दूर तक सुनेंगे लेकिन अगर आपकी बात में दम होगा तो लोग देर तक सुनेंगे