टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 1- 0 से हराया

महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 1- 0 से हराया। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर तीन बार ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को मात दी।

August 2, 2021 - 20:54
December 9, 2021 - 10:12
 0
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का जलवा, ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 1- 0 से हराया

भारत की हॉकी महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। आज से पहले भारतीय महिला टीम कभी भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी। महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया की हॉकी टीम को 1- 0 से हराया। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर तीन बार लगातार ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को मात दी। मैच खत्म होते ही खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी के आंसू देखे जा सकते थे। उनके चेहरे से साफ जाहिर हो रहा था की यही वह पल है जिसका उन्हें इतने वर्षों से इंतजार था।

हम बहुत खुश है : गुरजीत कौर

मैच के बाद गुरजीत कौर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम बहुत खुश हैं यह हमारी कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमने 1980 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन इस बार हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने बताया कि टीम परिवार की तरह है हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं और हमें देश का भी समर्थन मिलता है। हम बहुत खुश हैं।

सोशल मीडिया पर छाई खुशी

इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारत में सोशल मीडिया पर एकदम से खुशी का माहौल छा गया। लोगों ने इस ऐतिहासिक पल को तस्वीर और पोस्ट लिखकर जाहिर किया। सोशल मीडिया यूजर्स की खुशी साफ तौर पर देखी जा सकती है वही भारतीय महिला टीम से गोल्ड लाने की उम्मीदें भी जाहिर की।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रहे चर्चा में 

ऐतिहासिक जीत के बाद ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी चर्चा में है लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। नवीन पटनायक ने हॉकी टीम का तब साथ दिया जब उसका कोई सहारा नहीं था नवीन पटनायक ने टीम को स्पॉन्सर किया। उस समय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने वाला कोई नहीं था यह बात साल 2018 की है।
वही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पूरा मैच देखने के बाद ट्वीट करते हुए भारतीय महिला टीम को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आगे और बेहतर प्रदर्शन कर इतिहास रस्ते में अपना स्थान सुनिश्चित करे, यही शुभकामनाएं है। मुझे उम्मीद है कि हॉकी टीम देश के लिए गौरव लाएगी। भारतीय महिला टीम को जीत की बधाई देने के साथ ही अगले मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी है। 

नीलोत्पल मृणाल भी हुए नवीन पटनायक की तारीफ़ में शामिल

वही झारखंड के युवा लेखक नीलोत्पल मृणाल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा की "जब प्यासे थे तो महानदी के
 तट से पानी पाए..
आज जीत बरसा है तो उसपे 
दिल्ली ना इतराए ...

धन्यवाद आपका नवीन पटनायक जी, इस मोर्चे पे देश की असफलता को ढक के सीधे लक्ष्य की तरफ़ प्रेरित करने के लिए।

एकनिष्ठ अखंड अक्षुण्ण भारतीय जर्सी पे "india" के साथ लिखे "odisha" भी होने के कारण और फिर बाद में परिणाम को किसी तर्क और बुद्धिमत्ता या किसी कोरी भावना से ढका नहीं जा सकता। यह सत्य है कि जब देश के सम्पूर्ण सामर्थ्य ने हॉकी पे दांव नहीं लगाया तो एक राज्य के मुख्यमंत्री ने सहयोग किया और ओलम्पिक जैसे विश्व मंच पर फिर जर्सी में भारत के अतिरिक्त एक और नाम लिख के भारत खेला।मतलब साफ है, एक देश था जिसकी तरफ़ से ये खेल रहे थे और एक देश के भीतर का देश था जिसने वास्तव में देश के खिलाडियों को देश का माना और उसे सहयोग दिया। आभार आपका।
काश एक अखंड संप्रभु भारत के दर्शनशास्त्र को सत्ताधीश समझ पायें और ये सुनिश्चित कर पायें आगे से कि एक देश-एक कानून का नारा देने वाली राजनीति एक देश-एक नाम जर्सी के साथ अगला ओलंपिक खेला सके भारतीय टीम को। जय हो।"