Kisan Andolan:शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने की किसानों को रोकने की कोशिश, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले

Farmers Protest News: किसानों को तितर बितर करने और आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं खबरों के अनुसार किसानों का एक और बड़ा जत्था जल्दी ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचने वाला है।

February 13, 2024 - 15:03
February 13, 2024 - 15:08
 0
Kisan Andolan:शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने की किसानों को रोकने की कोशिश, किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले
Farmers Protest News

Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने अमानवीय व्यवहार शुरू कर दिया है। हाल ही में हरियाणा पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

 पुलिस ने किसानों को तितर बितर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। वहीं यह भी माना जा रहा है कि किसानों का एक और बड़ा जत्था जल्दी ही पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचने वाला है।

 वहीं यह भी सामने आया है कि करीब एक हजार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। जहां एक तरफ किसान पूरी तैयारी के साथ किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने अपने पैंतरे इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.