OMG 2 Movie Teaser:'ओएमजी 2'का टीजर हुआ लॉन्च,पंकज त्रिपाठी और अक्षय आए नजर
अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और परेश रावल की आने वाली फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर काफी शानदार है और इसमें आस्तिक और नास्तिक,भगवान तथा आस्था पर चर्चा देखी जा सकती है।
1. 'हर हर महादेव' और 'जय महाकाल' जैसे जयकारे गूंजते दे रहे हैं सुनाई

View this post on Instagram
2. "भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता।"

वहीं इस दौरान टीजर की शुरुआत में सुनाई देता है कि'ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है'।
3. OMG-2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

OMG-2 फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आ रहे हैं। वहीं 'ओएमजी 2' के टीजर के आने के बाद फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।