राहुल गांधी ने 'सबका विनाश , मंहगाई का विकास' कहते हुए मोदी सरकार पर कसा तंज, प्रतिकिया देते हुए राहुल पर भड़के फिल्ममेकर अशोक पंडित

मंहगाई की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी की इस बात पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अशोक पंडित बौखला गए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने कांग्रेस पार्टी को घेरा।

Oct 17, 2021 - 15:44
December 10, 2021 - 11:44
 0
राहुल गांधी ने 'सबका विनाश , मंहगाई का विकास' कहते हुए मोदी सरकार पर कसा तंज, प्रतिकिया देते हुए राहुल  पर भड़के फिल्ममेकर अशोक पंडित
Image source: loksatta

मंहगाई की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी की इस बात पर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अशोक पंडित बौखला गए और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होने कांग्रेस पार्टी को घेरा।

पेट्रोल - डीजल हो या खाद्य साम्रगी मंहगाई डायन आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं , ऐसे में पिछले चार दिनों से डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। मंहगाई की दरों में बेहताशा उछाल से राजधानी में पेट्रोल 105.8 रुपये बिक रहा है तो वही मुंबई में 111 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा हैं। पेट्रोल और खाद्य साम्रगी पर बढती दरों के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा हैं। राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पेट्रोल पर प्रकाशित एक सरकारी टैक्स रिपोर्ट को टैग कर उसे रीट्वीट करते हुए लिखा " सबका विनाश , मंहगाई का विकास।

राहुल गांधी के इस रीट्वीट पर नराजगी जताते हुए बॉलीवुड जगत के मशहूर फिल्मेकर अशोक पंडित ने राहुल गांधी को टैग कर लिखा " देश का विनाश ,कांग्रेस की प्रगति"। जिसके बाद कांग्रेस समर्थक अशोक पंडित को लगातार ट्रोल करने लगे।

एक यूजर ने लिखा - अगर कांग्रेस की प्रगति से देश का विनाश होता तो आप जैसे लोग अभी भी अंग्रेजों की गुलामी कर रहे होते।

हॉलाकि सरकार लगातार अपने पक्ष पर सफाई देते हुए कह रही हैं कि पेट्रोल और डीजल की कीमतो में उछाल का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतो का बढ़ जाना हैं, परंतु सच यह भी है कि इन बढ़ती कीमतों के पीछे राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला टैक्स भी है।

बता दें कि  वर्ष 2014 में जहां प्रतिलीटर पेट्रोल पर 9.48 रूपए का एक्साइज कर लगाया जाता था तो वही 2021 में यह बढ़कर 32.90 हो गया। वहीं साल 2014 से 2021 तक सरकार ने एक्साइज महकमें में 300 प्रतिश्त का इजाफा किया है।

यह भी पढ़ें:कपिल देव की जीवनी पर बनेगी फिल्म,जानिए कपिल देव के जीवन से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

Priya Anand jha I am writer,poet,blogger & currently working with lookdoot For more new updates & interesting news follow me Stay tuned