दस साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा जल्द बंध सकते हैं शादी के बंधन में
बॉलीवुड के गलियारों में उड़ते-उड़ते यह खबर आई है कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनो 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। दोनों के जल्द ही एक-दूसरे के होने की संभावना है।

बॉलीवुड (Bollywood) के गलियारों में उड़ते-उड़ते यह खबर आई है कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumaar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनो 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
ई टाइम्स में आई एक खबर के अनुसार यह बात सामने आई है कि राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया है। बॉलीवुड (Bollywood) के ये कपल्स संभावित तौर पर आने वाली नवम्बर की 10 तारीख को शादी के बंधन में बंधकर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बना सकते हैं। यह भी पता चला है कि इनकी शादी में इनके करीबी दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनो कपल्स एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी करेंगे जिसमें उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हो सकते हैं। अभी कुछ भी अधिकारिक तौर पर अनाउन्स नहीं हुआ है। अपनी शादी की अटकलों को लेकर अभी दोनों में से किसी भी सिलेब्स ने कोई बयान नहीं दिया है।
आपको बता दें कि सितारों की यह जोड़ी दस सालों से एक साथ हैं और काफी लम्बे समय से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही साथ में अपनी पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों हॉलिडे पर भी जाते रहते हैं। अब संभावना है कि दोनों अपने प्यार को शादी में जल्द ही बदल सकते हैं। एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) दोनों सिटीलाइट मूवी में एक-साथ नज़र आए थे। फैंन्स इनकी इस जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं।
फैन्स इन दोनों बॉलीवुड (Bollywood) कपल्स की शादी की खबरों को लेकर काफी खुश हैं। बस अभी दोनों राजकुमार राव (Rajkummar) और पत्रलेखा (Patralekhaa) में से किसी ने भी इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह अभी केवल अटकले हैं।