Sharad Yadav Passes Away: शरद यादव का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, रह चुके हैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री

Sharad Yadav: शरद यादव के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेता के निधन पर शोक जताया है।

January 13, 2023 - 05:13
January 13, 2023 - 05:31
 0
Sharad Yadav Passes Away: शरद यादव का 75 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, रह चुके हैं पूर्व केन्द्रीय मंत्री
Sharad Yadav Passes Away

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल के आयु में हुआ निधन। शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता नहीं रहे।शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि शरद यादव लंबे समय से बीमार चल रहे थे, गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई जिसके कारण उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात 9 बजे शरद यादव का निधन हो गया ।

आपको बता दें कि शरद यादव(Sharad Yadav) का जन्म 1 जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बंदाई गांव में हुआ था ।किसान परिवार में जन्मे शरद पढ़ने-लिखने में काफी तेज थे। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बनाने वाले शरद यादव ने बिहार की राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल किया था। शरद यादव ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और फिर बिहार में अपना राजनीतिक परचम लहराया था। 

वहीं शरद यादव (Sharad Yadav) के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नेता के निधन पर शोक जताया है।

शोक जताते हुए उन्होंने लिखा कि मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ।