South Vs Bollywood Film Industry: नॉर्थ और साउथ सिनेमा की बड़ी बहस पर जानिए रोहित शेट्टी ने क्या कहा?

Rohit Shetty:“बॉलीवुड खत्म” होने वाली बात पर अपनी राय देते हुए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कहा ये सारी बाते बेबुनियाद हैं दरअसल ‘अगर आप बॉलीवुड का इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि 50-60 के दशक में भी साउथ था।

May 30, 2022 - 19:37
May 30, 2022 - 21:41
 0
South Vs Bollywood Film Industry: नॉर्थ और साउथ सिनेमा की बड़ी बहस पर जानिए रोहित शेट्टी ने क्या कहा?
Rohit Shetty

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बीते दिनों से चल रहे विवाद हिंदी फिल्म बनाम साउथ फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है। एक इवेंट के दौरान फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कहा कि दक्षिण भारत की फिल्मों की बढ़ती पॉपुलैरिटी को बॉलीवुड के अंत के रूप में नही देखना चाहिए।

 कभी खत्म नही होगा बॉलीवुड

“बॉलीवुड खत्म” होने वाली बात पर अपनी राय देते हुए फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने कहा ये सारी बाते बेबुनियाद हैं दरअसल ‘अगर आप बॉलीवुड का इतिहास देखेंगे तो पाएंगे कि 50-60 के दशक में भी साउथ था। शशि कपूर की फिल्म ‘प्यार किए जा’ साउथ फिल्म की रीमेक थी। वहीं, 80 के दशक में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना जब करियर में पीक पर थे, उसी दौरान एक यंग लड़का कमल हासन सर फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ के साथ सिनेमा में आते हैं और हिट हो जाते हैं।

दशकों से दिखता रहा है साउथ का जलवा

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने आगे कहा, ’80 और 90 के दशक के फेमस सितारो में जया प्रदा और श्रीदेवी रही हैं। पूरा का पूरा एक दौर जितेंद्र का चला जब उन्होंने हिम्मतवाला, मवाली की। ये सब साउथ की फिल्में थीं। हमारे बड़े संगीतकार एआर रहमान वो साउथ से हैं। 80 के दशक में रोजा से पूरा ट्रेंड बदल गया, जब उसे मणिरत्नम ने बनाई थी। फिर एक एक्शन फिल्म आई जो एकदम रॉ थी उसे राम गोपाल वर्मा ने बनाई थी, उसमें नागार्जुन थे। ये नया नही है।

बॉलीवुड में तब और अब भी है दम ।

रोहित कहते हैं, ‘बॉलीवुड खत्म जो एक ट्रेंड है ना..ये एक हाई देता है। जब 80 दशक में वीसीआर आ गया तो कहा गया बॉलीवुड खत्म, थिएटर खत्म हाल ही में कुछ 6 महीने पहले देखें तो ऐसा था कि ओटीटी आ गया बॉलीवुड खत्म... ये हाई देता है... बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा।

रोहित की ये होगी अपकमिंग फिल्म

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सर्कस है जो विलियम शेक्सपियर की द कॉमेडी ऑफ एरर्स की ऑफिशियल रीमेक है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा फिल्म में जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी होंगी। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर काफी बज है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.