Thar Trailer: Anil Kapoor की थार मूवी में आमने सामने होंगे बाप-बेटे

नेटफ्लिक्स ने थार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 6 मई को OTT platform नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी। किरदारों की बात करें तो फिल्म में अनिल कपूर के साथ हर्षवर्धन कपूर, सतीश कौशिक, फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

April 19, 2022 - 20:24
April 19, 2022 - 20:25
 0

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म थार का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने थार की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 6 मई को OTT platform नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेगी।

किरदारों की बात करें तो फिल्म में अनिल कपूर के साथ हर्षवर्धन कपूर, सतीश कौशिक, फातिमा सना शेख महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यह एक थ्रीलर फिल्म है। फिल्म का 2 मिनट का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया। जिसे देखने से पता लगता है कि फिल्म जबरदस्त सस्पेंस और रोमांस से भरी हुई होगी।

ट्रेलर बहुत ही ज्यादा धमाकेदार है। इस फिल्म में अनिल कपूर एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आयेंगे जो बंजर रेगिस्तान में एक मौत की मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश कर रहा है। उनके सपोर्टिंग रोल में आप सतीश कौशिक को देख सकते हैं। जबकि दूसरी ओर हर्षवर्धन कपूर बिजनेसमैन के रूप में एक तस्कर के रोल में दिखाई दे रहे हैं।

वहीं फातिमा सना शेख गांव की एक राजस्थानी लड़की के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म के फर्स्ट लुक को अनिल कपूर और हर्षवर्धन दोनो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया। जिस पर फैंस की खूब प्रतिक्रियाएं मिली हैं। इससे पहले बाप-बेटे की जोड़ी को डार्क थ्रीलर कॉमेडी ए के vs ए के में देखा गया था, खैर वो फिल्म कोई खासा कमाल नहीं कर पाई थी।

ऐसे में अनिल कपूर फिल्म्स कंपनी के बैनर तले आ रही फिल्म थार से काफी उम्मीदें हैं इसका लेखन और निर्देशन किया है राज सिंह चौधरी ने और इसके डायलॉग अनुराग कश्यप ने लिखें हैं। बॉलीवुड के लखन की अदाकारी और अनुराग कश्यप के डायलॉग के साथ राज सिंह जी का निर्देशन इस फिल्म के दर्शकों को किस तरह से लुभा पाता है, ये देखना बेहद मजेदार होगा।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.