आज है नेहा धूपिया का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में कुछ जानकारियां

नेहा धूपिया का जन्म कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था। नेहा धूपिया का फिल्मी करियर उनकी पहली फिल्म कयामत 2003 से शुरू हुआ था। लेकिन नेहा को फिल्म जूली से पहचान मिली, फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन जूली के पोस्टर से नेहा को पहचान मिली।

August 28, 2022 - 02:30
August 28, 2022 - 08:03
 0
आज है नेहा धूपिया का जन्मदिन, जानिए उनके बारे में कुछ जानकारियां
Neha Dhupia

साल 2002 में मिस इंडिया रह चुकी नेहा धूपिया आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा धूपिया कई अभिनय के लिए जानी जाती है चाहे वो मॉडल हो, ऐक्ट्रेस हो, वाइफ हो, या मां हो उन्होंने सारे रोल को बखूबी निभाया है। 18 साल से इंडस्ट्री में और रियलिटी शो में नाम कमा चुकीं हैं। नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

नेहा धूपिया का जन्म कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था। नेहा धूपिया का फिल्मी करियर उनकी पहली फिल्म कयामत 2003 से शुरू हुआ था। लेकिन नेहा को फिल्म जूली से पहचान मिली, फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन जूली के पोस्टर से नेहा को पहचान मिली। उसके बाद शीशा, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां, चुप चुप के, मिथ्या, सिंग इज किंग, महारथी, और तुम्हारी सुलु फिल्मों में नजर आई। नेहा धूपिया रियलिटी शो रोडीज, रोडीज रिवॉल्यूशन, बीएफएड विद वोग के अलावा कई शो को होस्ट कर चुकी हैं। नेहा धूपिया का नाम उन अदाकाराओं में लिया जाता है जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और बड़े पर्दे तक का सफर तय किया।

सुर्खियों में रही नेहा धूपिया

नेहा धूपिया आए दिन किसी ना किसी बातों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। रोडीज में शो के दौरान एक कंटेस्टेंट ने कहा की उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बनाए थे, इसी बात को सुनकर नेहा को गुस्सा आ गया, और नेहा ने कहा वह उस लड़की की मर्जी। नेहा धूपिया अपनी पर्सनल लाइफ से भी सुर्खियों में भी बनी रही हैं, दरअसल शादी के छह महीने बाद बच्चे को जन्म दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर उन्हें ताना दिया गया और रियलिटी शो में नेहा ने एक बयान दिया था, जिसके बाद नेहा धूपिया को खूब ट्रोल किया गया था। परंतु नेहा ने चीज़ों का डट कर सामना किया।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी और उन्हे रोल मॉडल मानने वाले बहुत बड़े यूथ, कंटेस्टेंट सभी ने नेहा को बर्थडे विश किया है। जिनमें दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, सोहा पटौदी, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, हामिद, अपूर्वा मेहता, भारती और अन्य कलाकार शामिल हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.