फिटनेस को लेकर मशहूर रितिक रोशन का है आज जन्मदिन, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें

रितिक सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिटनेस से जुड़ी फोटो और वीडियो देखने को मिलती हैं। जो यह दिखाता है कि रितिक अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखते हैं।

January 10, 2022 - 17:56
January 10, 2022 - 18:19
 0
फिटनेस को लेकर मशहूर रितिक रोशन का है आज जन्मदिन, जानें उनके बारे में कुछ खास बातें
Birthday of Hrithik Roshan-फोटो: gettyimages

आज बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन का जन्म दिन है। आज ही के दिन 10 जनवरी 1974 को रितिक रोशन का जन्म हुआ था। अक्सर रितिक अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रितिक को भारत के सबसे आकर्षक अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

मशहूर अभिनेता और निर्देशक के बेटे हैं रितिक रोशन

रितिक के पिता राकेश रोशन एक मशहूर अभिनेता और निर्देशक हैं। वहीं दूसरी ओर रितिक के नाना ओमप्रकाश मेहरा भी निर्माता व निर्देशक हैं। बता दें कि रितिक ने अपने फिल्मी जगत की शुरुआतकहो ना प्यार है" फ़िल्म से की थी और इस फ़िल्म के निर्देशक स्वयं उनके पिता राकेश रोशन थे। इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए डबल रोल के लिए रितिक को बेस्ट नवोदित अभिनेता  का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

 फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं रितिक रोशन

रितिक सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिटनेस से जुड़ी फोटो और वीडियो देखने को मिलती हैं। जो यह दिखाता है कि रितिक अपनी फिटनेस का कितना ख्याल रखते हैं। आज रितिक 48 साल के हो गए हैं, परंतु आज भी रितिक फिल्म जगत में सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं।

आज तक से बातचीत के दौरान ऋतिक के पर्सनल फिटनेस ट्रेनर प्रसाद नंद कुमार ने बताया किरितिक रोशन से लोगों को सीखना चाहिए कि बिना किसी शॉर्टकट और बिना किसी इंजरी के किस तरह बॉडी बनाई और मेंटेन की जाती है।

दुनिया के टॉप मोस्ट हैंडसम पुरुष है रितिक रोशन

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन ने दुनिया के सबसे हैंडसम पुरषों (2019) की लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। परन्तु यह  पहली बार नहीं था, जब रितिक इंटरनेशन स्तर पर छाए हों। इससे पहले दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स 2018 की लिस्ट में भी रितिक टॉप स्थान पर रह चूके हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.