Bhumika Chawla: तेरे नाम की निर्जरा का आज है जन्मदिन, जानिए कैसा रहा है उनका सफ़र

Bhumika Chawla: बॉलीवुड में “तेरे नाम” 2003 इनकी पहली फिल्म रही जिसमें इन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार और सराहना मिली।

August 22, 2022 - 00:07
August 22, 2022 - 00:35
 0
Bhumika Chawla: तेरे नाम की निर्जरा का आज है जन्मदिन, जानिए कैसा रहा है उनका सफ़र
Bhumika Chawla

भारतीय फिल्म जगत में निर्जरा की भूमिका से मशहूर अभिनेत्री भूमिका चावला का आज जन्मदिन है। इन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 21 अगस्त 1978 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में इनका जन्म हुआ था। भूमिका के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे और इनकी मां एक टीचर थी। इनका एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई नई दिल्ली से पूरी की है। पढ़ाई के बाद भूमिका ने फिल्म जगत में अपना कैरियर बनाने का विचार किया। अपने इस विचार के साथ वह 1997 में मुंबई आई, जिसके बाद इन्होंने विज्ञापन और वीडियो एल्बम में काम करके अपनी प्रतिभा लोगों के समक्ष प्रस्तुत की। अगला कदम इन्होंने छोटे पर्दे में रखकर ज़ी टीवी के शो हिप हिप हुर्रे से किया। वर्ष 2000 में तेलुगु फिल्म युवाकुदु से डेब्यू किया। इसके बाद खुशी नाम की फिल्म में अभिनय किया, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। यह फिल्म हिट हुई। इस प्रख्यात फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर के जरिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्राप्त हुआ। इसके अलावा ओक्कड़ु (2003), मिस्मा (2003), सिल्लू ओरु कैथल (2006)में मुख्य भूमिका निभाई।

दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता के बाद इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। बता दें, बॉलीवुड में “तेरे नाम” 2003 इनकी पहली फिल्म रही जिसमें इन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म को भी दर्शकों का ढेर सारा प्यार और सराहना मिली। साथ ही साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया।

इसके अलावा इन्होंने रन(2004) ,दिल ने जिसे अपना कहा(2004), सिलसिले(2005), गांधी मेरे पिता (2007),अनुसूया (2007),एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में अभिनय किया है।

21अक्टूबर 2007 में सिख परम्परा के अनुसार इन्होंने योग शिक्षक भारत ठाकुर से शादी कर ली थी तथा इनका एक बेटा भी है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.