साड़ी पहनी महिला को नहीं मिली रेस्टोरेंट में एंट्री, वीडियो पर भड़की एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा

साड़ी पहनी महिला को रेस्तरां में जाने से किया इंकार, इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा।

September 23, 2021 - 09:36
January 5, 2022 - 12:50
 0
साड़ी पहनी महिला को नहीं मिली रेस्टोरेंट में एंट्री, वीडियो पर भड़की एक्ट्रेस  ऋचा चड्ढा
Actress Richa Chadha

हमारी सोसाइटी में महिलाओं के पहनावे को लेकर हमेशा ही कुछ अकथित शर्तें रही हैं। अक्सर लोग किसी ना किसी लड़की के पहनावे पर मजाक करते देखे जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। क्योंकि वीडियो में एक साड़ी पहनी महिला को रेस्टोरेंट में जाने की अनुमती नही दी गई। वीडियो के सामने आने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने जमकर फटकार लगाई।

क्या है इस वीडियो में:

दरअसल, वीडियो में एक महिला दिल्ली के एक रेस्तरां में कर्मचारी से पूछ रही है कि रेस्टोरेंट के अन्दर क्या साड़ी पहनकर जाने की अनुमति नहीं है। कर्मचारी जवाब देता है कि साड़ी को स्मार्ट कैजुअल कपड़ो के रूप में नहीं गिना जाता है, और होटल में केवल स्मार्ट कैजुअल कपड़ो की ही अनुमति है। साड़ी पहनकर पहुंची महिला को रेस्टोरेंट ने अन्दर प्रवेश देने से इंकार कर दिया। इस वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम अनीता है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने रीट्वीट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ऋचा ने क्या कहा:

ऋचा चड्ढा ने कहा, 'ये असभ्यता है- हमारे पारम्परिक कपड़ों की बुराई करना, हमारी भाषा को नीचा दिखाना पोस्ट कोलोनाजेशन ट्रॉमा का सबूत है। इसकी वजह से फासिस्टवाद बढ़ता है। ऋचा की इस पोस्ट पर लोग उनकी बात से सहमत दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो शेयर कर अनीता ने सुनाई आपबीती:

वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने लिखा कि अक्वीला रेस्तरां में साड़ी पहन कर जाने की अनुमति नहीं है, क्योंकि इस रेस्तरां में भारतीय साड़ी स्मार्ट वियर में नहीं गिना जाता है। स्मार्ट वियर की परिभाषा क्या होती है। कृपया मुझे स्मार्ट वियर की परिभाषा बताएं, ताकि मैं साड़ी पहनना बंद कर दूं।'

यह भी पढ़ें: देश के प्रसिद्ध मौलानाओं मे शुमार कलीम सिद्दकी को यूपी एटीएस ने धर्मांतरण केस में किया अरेस्ट, मेरठ से लाए गए लखनऊ

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.