rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड की 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट हुआ जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in Live: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 12वीं साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परिणाम में 96.53 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

June 1, 2022 - 22:05
June 1, 2022 - 22:27
 0
rajeduboard.rajasthan.gov.in, RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022: राजस्‍थान बोर्ड की 12वीं साइंस स्‍ट्रीम का रिजल्‍ट हुआ जारी

RBSE Rajasthan Board 12th Science Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in Live: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने आज दोपहर 2 बजे 12वीं कक्षा की साइंस स्ट्रीम परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी इस परिणाम की घोषणा प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से की गई। रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थी rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जा सकते हैं। आधिकारिक वेबसाईट पर रिजल्ट के साथ ही टॉपरों की सूची और पास होने वाले परीक्षार्थियों के प्रतिशत आँकड़े आदि भी चेक कर सकते हैं। 

लगभग एक महीने में हुआ रिजल्ट जारी 

बता दें कि RBSE 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित करवाई गई थीं। यह परीक्षा 24 मार्च से 26 अप्रैल के बीच लगभग 6,068 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी, जहां 12वीं विज्ञान वर्ग की परीक्षा के लिए कुल  2 लाख 30 हजार 191 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं बीएसईआर के अनुसार, इस साल विज्ञान विषय में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए 2,32,005 छात्रों ने अपना पंजीकरण किया है।

लड़कियों का पास प्रतिशत रहा लड़कों से बेहतर

आरबीएसई ने जो 12वीं साइंस स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए हैं, उनके अनुसार लड़कों की बजाय लड़कियों ने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है।परिणाम के अनुसार लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.55% रहा है, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.98% है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.