BYJU'S  ने की फीफा विश्व कप कतर 2022 के आधिकारिक स्पॉन्सर होने की घोषणा

इस साझेदारी के माध्यम से BYJU'S फीफा विश्वकप 2022 के सभी संपत्ति पर अपना ब्रांड लगा कर स्वयं को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा। विश्व भर में मौजूद फुटबॉल के भारी प्रशंसकों से जुड़ने एवं उनके नजरों में दुनिया की सबसे बेहतर एडटेक कंपनी बन कर उभरने का यह शानदार मौका होगा।

March 25, 2022 - 23:03
March 25, 2022 - 23:05
 0
BYJU'S  ने की फीफा विश्व कप कतर 2022 के आधिकारिक स्पॉन्सर होने की घोषणा
BYJU'S  होगी फीफा विश्व कप कतर 2022 की आधिकारिक स्पॉन्सर- फ़ोटो: सोशल मीडिया

भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शिक्षा प्रद्योगिकी कंपनियों में से एक BYJU'S फीफा विश्व कप 2022 को स्पॉन्सर करने जा रही है। 21 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक क़तर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 को स्पॉन्सर करने से BYJU'S को विश्वस्तरीय पहुंच मिलेगी। 24 मार्च 2022 को BYJU'S को फीफा विश्व कप कतर 2022 के आधिकारिक प्रायोजक के रूप में घोषित किया गया है।

इस साझेदारी के माध्यम से BYJU'S फीफा विश्वकप 2022 के सभी संपत्ति पर अपना ब्रांड लगा कर स्वयं को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा। विश्व भर में मौजूद फुटबॉल के भारी प्रशंसकों से जुड़ने एवं उनके नजरों में दुनिया की सबसे बेहतर एडटेक कंपनी बन कर उभरने का यह शानदार मौका होगा। खेल के साथ–साथ BYJU'S अपनी शिक्षा नीति का भी विश्व स्तरीय प्रदर्शन करेगा।

फीफा के मुख्य व्यापारिक अधिकारी केय मादती का कहना है– “ फीफा सकारात्मक रूप से समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में फुटबाल की शक्ति का उपयोग करता है। हमें BYJU'S जैसी कंपनी के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है, जो हमारी तरह दुनिया के अलग–अलग समुदायों को जोड़कर युवाओं को शसक्त बनाने की राह पर है।”

“ हम BYJU'S के शिक्षण प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ–साथ इस अभूतपूर्व टूर्नामेंट के साथ जुड़कर फीफा विश्व कप 2022 के वैश्विक उत्साह में शामिल होने के लिए तत्पर हैं।”

इस अवसर बार बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन का कहना है– “ हम दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजन फीफा विश्व कप 2022 को स्पॉन्सर करने के लिए उत्साहित हैं। इतने बड़े मंच पर भारतीय कंपनी का प्रतिनिधित्व करना और साथ ही शिक्षा एवं खेल को बढ़ावा देना हमारे लिए गर्व की बात है। खेल जीवन का एक अहम हिस्सा है और यह दुनिया भर के लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है। जिस तरह फुटबॉल अरबों लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करता है उसी तरह हमें उम्मीद है की इस साझेदारी से बायजू हर बच्चे के जीवन में सीखने की इच्छा को प्रेरित करेगा।”

दुनिया भर के 15 करोड़ से अधिक विद्यार्थी बायजू के साथ तकनीकी रूप से, व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं और इसी कारण आज बायजू दुनिया के बड़े एडटेक कंपनियों में से एक है। लॉन्च के एक दशक के भीतर ही कंपनी वैश्विक स्तर पर सुविधा उपलब्ध करवा रही है। आज बायजू कोडिंग, प्रतिस्पर्धा परीक्षा की तैयारियां, शुरुआती शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स इत्यादि सुविधा ओस्मो, टिंकर, एपिक, ग्रेट लर्निंग, आकाश और टॉपर जैसे प्लेटफार्म्स से प्रदान कर रही है। वर्तमान समय में बायजू का मुख्यालय बैंगलोर में है तथा 21 देशों में भी बायजू का कार्यालय है। दुनिया में मौजूद 120 देशों में बायजू की सेवाएं एवं उत्पाद उपलब्ध हैं। इनका उद्देश्य बच्चों में सीखने की जिज्ञासा पैदा करना, स्व–शिक्षार्थियों का निर्माण करना और बेहतर रूप से सीखने की सुविधा प्रदान करना है। BYJU'S भौतिक शिक्षण प्रणाली को ऑनलाइन के साथ जोड़कर भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में एक अलग एवं नई शिक्षण प्रणाली ला रहा है। मानव क्षमता को बढ़ाने के अपने मिशन से प्रेरित बायजू भारत में अब तक 34 लाख से अधिक छात्रों को शसक्त बना चुका है और इसका लक्ष्य 2025 तक तकरीबन 1 करोड़ छात्रों तक पहुंचना है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.