भगत सिंह हर भारतीय के हृदय में है : आज जन्म जयंती पर पीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
आज शहीदे आजम भगत सिंह की 114वीं जन्म जयंती है। इसी मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘’भगत सिंह आज भी हर भारतीय के हृदय में बसते हैं। उनके साहसी बलिदान आज भी अनगिनत लोगों में देशभक्ति को प्रज्वलित करते है।

आज शहीदे आजम भगत सिंह की 114वीं जन्म जयंती है। इसी मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट कर कहा कि ‘’भगत सिंह आज भी हर भारतीय के हृदय में बसते हैं। उनके साहसी बलिदान आज भी अनगिनत लोगों में देशभक्ति को प्रज्वलित करते है। मैं आज उनकी जयंती पर उन्हें प्रणाम कर उनके महान आदर्शों को याद करता हूँ।"
भगत सिंह का नाम सिर्फ़ केवल इतिहास के पन्नों पर ही नहीं बल्कि हर एक भारतीय के दिल में बसा है | जब भी कोई भगत सिंह के बारे में बात करता है या उनका नाम लेता है तो लोगों के चेहरे पर गर्व साफ़ दिखाई देता है | भगत सिंह का उदाहरण हमेशा हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणा स्वरूप रहा है। उन्हें देशभक्ति के सच्चे चेहरे के रूप में देखा जाता है। उन्होंने देश के लिए त्याग कर लोगों को त्याग का सही मतलब समझाया था।
भगत सिंह बहुत ही कम उम्र में आजादी की लड़ाई का महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गए थे | उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ केवल आवाज ही नहीं उठाई बल्कि साथ ही उन्होंने पंजाबी और उर्दू भाषा में लेखक और संपादक की भूमिका भी निभाई। उनके क्रांतिकारी विचार आज़ादी की लड़ाई के समय बहुत प्रसिद्ध हुए थे।
हालांकि, अंग्रेजों ने भगत सिंह को राजगुरु और सहदेव के साथ फांसी की सजा सुना दी थी। इनके इस बलिदान के कारण ये तीनों स्वतंत्रता सेनानी लोगों के दिलों में बस गए और अमर हो गए।
यह भी पढ़े: जतीन्द्रनाथ द अनसंग वॉरियर: जिसने देश के लिए भूखे रहकर दे दी थी जान