International Day Of Peace 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और क्या है इस साल की थीम

विश्व भर में 21 सितंबर का दिन अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में शांति तथा मानव का मानवता के प्रति सौहार्द को कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा ने साल 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की जिसे पहली बार साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया।

September 21, 2021 - 11:58
December 10, 2021 - 08:52
 0
International Day Of Peace 2021:  जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व शांति दिवस और क्या है इस साल की थीम
International Day Of Peace 2021

‘राइट टू पीस ऑफ पीपल’ यह बोल पहले अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस कि थीम बने जिनके माध्यम से यूनाइटेड नेशन ने विश्व में शांति बनाए रखने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की। जिसका मकसद है विश्व के सभी देशों और उनके नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखना, तथा शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करना।

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस: विश्व भर में 21 सितंबर का दिन अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में शांति तथा मानव का मानवता के प्रति सौहार्द को कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा ने साल 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की जिसे पहली बार साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया, वर्ष 1982 से लेकर 2008 तक इसे बदस्तूर सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को ही मनाया गया। परंतु संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहले अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के दो दशक बाद, साल 2001 में इस दिन को युद्ध विराम और अहिंसा के दिन के रूप में घोषित किया। जिसके बाद से आज तक अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस हर साल 21 सितंबर को मनाया जाता है।

घंटी की टन टन विश्व शांति की धुन: पूरे विश्व में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में घंटी बजाकर करता है, इस घंटी को विश्व भर के बच्चों के द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाया गया है जिसमें अफ्रीका महाद्वीप को छोड़कर विश्व भर के बच्चे शामिल हैं। इस घंटी को जापान के यूनाइटेड नेशन एसोसिएशन ने यूएन को उपहार स्वरूप भेंट किया था। जिसके किनारे पर लिखा है विश्व में हमेशा शांति कायम रहे, यह घंटी युद्ध में मानव जीवन के मूल्य की याद दिलाती है।

शांति दूत: कबूतर एक शांत स्वभाव का पक्षी है इसलिए उसे शांति का प्रतीक भी माना जाता है, जिसके चलते विश्व में शांति कायम रहे इसकी दुआ करते हुए विश्व के कई हिस्सों में कबूतरों को पिंजरों से आजाद कर उड़ाया जाता है।

इस बार की थीम: संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व शांति दिवस के लिए एक थीम का आयोजन करता है जिसको केंद्रित करते हुए प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं तथा उस थीम को लेकर वर्ष भर शांति बनाए रखने के लिए यूनाइटेड नेशन व विश्व के सभी देश प्रयासरत रहते हैं। पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस की शुरुआत राइट टू पीस ऑफ पीपल की थीम के साथ की गई थी।

इस साल की थीम के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने “रिकवरिंग बेटर फॉर एन इक्विटेबल एंड सस्टेनेबल वर्ल्ड” रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस थीम को इस साल इसलिए रखा है क्योंकि दुनिया धीरे धीरे इस नोबेल कोरोनावायरस द्वारा उत्पन्न महामारी से उबर रही है। ऐसे में सभी देशों को समान रूप से विश्व शांति के लिए एक रूप से आगे आना चाहिए।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.