Chandrayaan 3 Launch Live Updates: भारत ने किया चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च, जानिए पीएम मोदी ने इस दौरान क्या कहा ?

Chandrayaan 3 Launch News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, चंद्रयान-3 की लॉन्च डेट 14 जुलाई, 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी।

July 14, 2023 - 03:00
July 14, 2023 - 10:15
 0
Chandrayaan 3 Launch Live Updates: भारत ने किया चंद्रयान-3 का  सफलतापूर्वक लॉन्च, जानिए पीएम मोदी ने इस दौरान क्या कहा ?
Chandrayaan 3 Launch Hindi news
भारत ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है। बता दें कि चंद्रयान-3 में एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल लगा हुआ है।
 
Chandrayaan 3 Launch News: पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान-3 हमारे देश की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा कि जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, चंद्रयान-3 की लॉन्च डेट 14 जुलाई, 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। उन्होंने चंद्रयान-3 को एक उल्लेखनीय मिशन बताते हुए कहा कि यह हमारे देश की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा।
 
चंद्रयान-3 कैसे है चंद्रयान-2 से अलग ?
चंद्रयान-3 लगभग चंद्रयान-2 के जैसा ही है, बस इसमें यह बदलाव किया गया है कि भारत के दूसरे चंद्रयान मिशन में एक ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-3 में कोई ऑर्बिटर नहीं है। वहीं 22 जुलाई, 2019 को चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था, अब लगभग चार साल बाद, चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को दोपहर 2:35 बजे IST पर लॉन्च किया गया है। चंद्रयान-2 की तरह ही, चंद्रयान-3 को जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी मार्क III) का उपयोग करके अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया है। 
 
चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने जा रहा भारत 
भारत का लक्ष्य चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनना है। बता दें कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाले अन्य देश संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ, चीन और इज़राइल थे। इजराइल को छोड़कर ये सभी देश चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल कर चुके हैं। वहीं अब अगर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल राहत है तो भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.