Delhi University Elections 2023: अभाविप ने की डूसू चुनाव समिति की घोषणा

DUSU Elections: अभाविप(ABVP) दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री(Harsh Attri) ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डीयू के सभी कॉलेज इकाईयां छात्र-छात्राओं से निरंतर बातचीत कर अभाविप नीत पिछले डूसू के कामकाज को बता रही हैं।

August 26, 2023 - 12:41
August 26, 2023 - 12:42
 0
Delhi University Elections 2023: अभाविप ने की डूसू चुनाव समिति की घोषणा
Delhi University Elections 2023

Delhi University Elections 2023: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव समिति की घोषणा की है। अभाविप की यह चुनाव समिति अभाविप से चुनाव लड़ने वाले डूसू प्रत्याशियों के चयन सहित चुनावों से संबंधित विभिन्न विषयों के लिए जिम्मेदार रहेगी।

अभाविप डूसू चुनाव समिति का अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन को बनाया गया है। अभाविप की चुनाव समिति में अभाविप की अखिल भारतीय छात्रा प्रमुख मनु शर्मा कटारिया, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य निधि त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन, प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री, प्रदेश संगठन मंत्री राम कुमार, डूसू अध्यक्ष अक्षित दहिया एवं उत्तरी विभाग प्रमुख ललित पांडेय शामिल हैं। अभाविप की चुनाव समिति संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा के लिए शुक्रवार से बैठकें भी शुरू कर चुकी है।

अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिषेक टंडन ने कहा कि चुनाव समिति ने संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है, अभाविप के डूसू इन कैंपस अभियान को छात्रों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सक्रियता का सजगता से प्रतिनिधित्व किया, अभाविप के संभावित प्रत्याशियों के नामों की शीघ्र घोषणा होगी

अभाविप(ABVP) दिल्ली के प्रदेश मंत्री हर्ष अत्री(Harsh Attri) ने कहा कि "अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डीयू के सभी कॉलेज इकाईयां छात्र-छात्राओं से निरंतर बातचीत कर अभाविप नीत पिछले डूसू के कामकाज को बता रही है। साथ ही अभाविप यह इस चुनाव जिन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, उस पर भी राय ली जा रही है।"

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.