सर्दियों के दिनों में खाएं ये खास चीजें, सर्दियों में आपकी सेहत का रखेंगी ख्याल

सर्दियों के दिनों में कुछ विशेष प्रकार की चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो।

January 29, 2022 - 17:26
January 30, 2022 - 02:45
 0
सर्दियों के दिनों में खाएं ये खास चीजें, सर्दियों में आपकी सेहत का रखेंगी ख्याल
सर्दियों के दिनों में खाएं ये खास चीजें - फ़ोटो: gettyimages

भारत के कुछ इलाकों में फिलहाल कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में कुछ विशेष प्रकार की चीजों का सेवन करना चाहिए जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। ऐसी ही कुछ चीज़ें निम्न हैं-

चवनप्राश– चवनप्राश हर दिन खाने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही चवनप्राश का फायदा यह भी है कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

गजक– गजक गुड़ और तिल से बनाई जाती है। गुड में फास्फोरस और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। वहीं तिल में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसके कारण ठंड के समय शरीर को अधिक कैलोरी मिल जाती है। जिससे शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।

घी– ठंड में घी शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। देसी घी खाने में सबसे आसानी से पचता है और शरीर को आवश्यक गर्माहट देता है। देसी घी आपको कब्ज से बचाता है, और शरीर का सर्दी और फ्लू से भी बचाव करता है।

सब्जियां– ठंड के मौसम में हरी सब्जियों की आवक खूब होती है। सर्दियों में सब्जियों का भरपूर सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियां पर्याप्त पोषण के साथ-साथ शरीर की आंतरिक शक्ति को भी बढ़ाता है।

अखरोट- अखरोट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक माना जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन ए होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। जिसके चलते सर्दियों में अखरोट का सेवन काफी लाभदायक सिद्ध होता है।

अंडे– अंडो को सुपरफूड माना जाता है। यही कारण है कि अधिक ठंड बढ़ने पर अंडों की भारी मांग होने लगती है। बता दें कि अंडे में विटामिन सी और प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसके चलते अंडे सर्दियों में वरदान साबित होते हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.