ISRO Satellite launch: इसरो ने एक साथ 9 सैटेलाइट किए लॉन्च, भूटान का भी एक सैटेलाइट रहा शामिल

ISRO Satellite: अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने शनिवार के दिन ये कमाल का कारनामा किया और सबसे बड़ी बात कि इसमें भूटान का भी एक उपग्रह शामिल था। भूटान और भारत के अच्छे रिश्तों के लिए भी ये सैटेलाइट लॉन्च बेहद महत्वपूर्ण रहा दोनो देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होने की पूरी उम्मीद है।

Nov 28, 2022 - 07:05
Nov 28, 2022 - 07:06
 0
ISRO Satellite launch: इसरो ने एक साथ 9 सैटेलाइट किए लॉन्च, भूटान का भी एक सैटेलाइट रहा शामिल
ISRO Satellite launch

ISRO Satellite launch News: इसरो ने अपने पीएसएलवी सी54 से एक साथ 9 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजकर फिर से कमाल किया और मुख्य बात ये है कि इन 9 उपग्रहों में एक हमारे पड़ोसी देश भूटान का उपग्रह भी शामिल था। आपको बता दें कि ये उपग्रह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भेजे गए।

अंतरिक्ष में फिर दिखा भारत का दम

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने शनिवार के दिन ये कमाल का कारनामा किया और सबसे बड़ी बात कि इसमें भूटान का भी एक उपग्रह शामिल था। भूटान और भारत के अच्छे रिश्तों के लिए भी ये सैटेलाइट लॉन्च बेहद महत्वपूर्ण रहा दोनो देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होने की पूरी उम्मीद है।

इसरो तेजी से बढ़ रहा ऊंचाइयों की ओर

इस समय इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ हैं जिन्होंने कहा कि हमने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसमें 9 सैटेलाइट सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजे गए हैं और उनमें से एक सैटेलाइट भूटान का था। बता दें कि कुछ दिन पहले इसरो ने निजी तौर पर बने भारतीय रॉकेट को भी अंतरिक्ष में भेजा था।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.