Sunil Grover Birthday: जन्मदिन के अवसर पर जानिए कैसा रहा सुनील का फिल्मी सफ़र, प्यार तो होना ही था फिल्म से की थी शुरूआत

Sunil Grover: सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 में हरियाणा के डबवाली में हुआ। इस साल वे पूरे 45 वर्ष के हो गए हैं। सुनील ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर से की, उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वो गुरु नानक देव कॉलेज में चले गए। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने के कारण उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से थिएटर की डिग्री भी हासिल की।

August 3, 2022 - 20:32
August 3, 2022 - 20:38
 0
Sunil Grover Birthday: जन्मदिन के अवसर पर जानिए कैसा रहा सुनील का फिल्मी सफ़र, प्यार तो होना ही था फिल्म से की थी शुरूआत
Sunil Grover
Sunil Grover Birthday: मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर कॉमेडियन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। वो अपने असली नाम की अपेक्षा अपने द्वारा निभाए गए किरदारों के नाम से ज्यादा मशहूर हैं। उनकी सफलता का यह सफर इतना आसान नहीं रहा। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि कैसा रहा सुनील का ये सफर।

सुनील का जन्म 3 अगस्त 1977 में हरियाणा के डबवाली में हुआ। इस साल वे पूरे 45 वर्ष के हो गए हैं। सुनील ने अपनी पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर से की, उसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वो गुरु नानक देव कॉलेज में चले गए। बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने के कारण उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से थिएटर की डिग्री भी हासिल की। लंबे समय की मेहनत के बाद उनको जसपाल भट्टी के शो प्रोफेसर मनी प्लांट में काम करने का मौका मिला। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीतने के बाद उन्हें एक साइलेंट कॉमेडी शो गुटर गूं में भी काम करने का मौका मिला।

हालांकि ये शो ज्यादा दिन टीवी पर नहीं चला लेकिन ग्रोवर को अब तक एक खास पहचान मिल चुकी थी। इसके बाद अभिनेता ने चला लल्लन हीरो बनने, क्या पांचवी फेल चंपू है, कॉमेडी सर्कस और मेड इन इंडिया जैसे शोज में अपना जलवा दिखाया और कभी पीछे मुड़कर नही देखा।

सुनील का बड़े पर्दे पर आने का सफर 1998 में शुरू हुआ। जब वह प्यार तो होना ही था नाम की एक फिल्म में एक बार्बर का रोल निभाते नजर आए। इसी के साथ वे फकीरा, लेजेंड्स ऑफ भगतसिंह, और गजनी जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।

हालांकि अभिनेता को एक खास पहचान कपिल शर्मा शो से मिली। जहां उन्होंने रिंकू भाभी, गुथी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे रोल अदा किए। ग्रोवर के मशहूर गुलाटी वाले किरदार ने उन्हें देश के घर घर में एक अलग पहचान दिलवाई। निजी जिंदगी की बात करें तो इनकी पत्नी का नाम आरती ग्रोवर हैं जो पेशे से एक इंटीरियर डिज़ाइनर है। इसके साथ ही सुनील का एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.