Mika Singh: सिंगर मिका सिंह जो अपने बेबाक बयानों से रहते हैं सुर्खियों में, जानिए मीका सिंह की अनसुनी कहानी

Singer Mika Singh: मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च करने के बारे में सोचा और साल 2008 में उनका पहला गाना ‘सावन में लग गई आग’ रिलीज हुआ।

June 11, 2022 - 01:00
June 11, 2022 - 04:11
 0
Mika Singh: सिंगर मिका सिंह जो अपने बेबाक बयानों से रहते हैं सुर्खियों में, जानिए मीका सिंह की अनसुनी कहानी
Mika Singh

आज का दिन मीका सिंह के लिए काफी खास है। मीका आज पूरे 45 साल के हो गए हैं। किसी ने सच ही कहा है समय के साथ सब कुछ बदलता जाता है एक वक्त था जब फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री में मीका सिंह को लोग दलेर मेहंदी के छोटे भाई के तौर पर ही जानते थे, लेकिन आज मीका सिंह की अपनी एक अलग और खास पहचान है।

कौन हैं मीका सिंह

म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित कॉन्ट्रोवर्शियल सिंगर मीका सिंह 45, साल के हो गए हैं। 10 जून, 1977 को दुर्गा, पश्चिम बंगाल में इनका जन्म हुआ था। मीका सिंह ने हिंदी फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक सांग्स दिए हैं।

मीका सिंह ने ऐसे की अपने करियर की शुरूआत

मीका सिंह फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं। पहली बार अपनी करियर के शुरूआत में उन्होंने गिटारिस्ट से की थी। बड़े भाई के साथ मिलकर वे गाने भी कम्पोज किया करते थे। लेकिन आगे जब उन्होंने खुद गाना गाने का सोचा तो कई बार उन्हें अपनी आवाज के कारण परेशानियां झेलनी पड़ी। लगातार रिजेक्ट होने के बाद मीका ने खुद का एल्बम लॉन्च करने के बारे में सोचा और साल 2008 में उनका पहला गाना ‘सावन में लग गई आग’ रिलीज हुआ। इस गाने ने उनके फैंस के दिलो में धूम मचा दी और धीरे धीरे मीका सिंह की आवाज की धूम पूरी इंडस्ट्री में फैल गई।

“मीका की वोहती” टी वी शो से रचाएंगे अपना स्वयंवर

मीका सिंह 45 की उम्र में शादी करने वाले हैं। मीका सिंह इस बार अपने शादी को लेकर चर्चा में हैं तथा सिंह अपने अलग अलग अफेयर को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। बता दें कि बहुत ही जल्द स्टार भारत के रियलिटी शो स्वयंवर – मीका दी वोहती में गायक मीका सिंह अपने लाइफपार्टनर की तलाश करते दिखाई देंगे। कुछ दिन पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू देते हुए मीका सिंह ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कही, साक्षात्कार के दौरान उन्होंने बताया कि 20 सालों में शादी के लिए उन्हें 100 से 150 तक प्रपोजल मिलें हैं, पर कभी भी वह अपनी किसी भी गर्लफ्रेंड को लेकर बड़े भाई दलेर मेहंदी से मिलवाने को लेकर हिम्मत न जुटा सके, और अब मीका सिंह स्वयंवर में अपनी जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं।

विवादो से रहा वास्ता

हिंदी फिल्मों के लिए एक से एक बेहतरीन सांग्स देने वाले मीका जहां अपने सुरो के लिए पहचाने जाते हैं, साथ ही विवादों से भी उनका कनेक्शन रहा है। एक बार अपने बर्थडे पार्टी में मीका ने राखी सावंत को खुलेआम किस कर दिया था ,जिसके बाद खूब हंगामा खड़ा हुआ था। वहीं मीका का और भी कई विवादो से संबंध रहा है जैसे हिट एंड रन केस, मॉडल से छेड़छाड़, डॉक्टर को थप्पड़ मारना, बिपाशा बसु संग किस पर विवाद, कस्टम ड्यूटी चोरी, कबूतरबाजी जैसे कई संगीन आरोपों से घिरे रहे हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.