National Iced Tea Day: क्या है नेशनल टी डे का इतिहास? कब और क्यों पड़ी इसको मनाने की जरूरत

why to celebrate Iced tea day:साल 1904 में अग्रेंज रिचर्ड ब्लेचेनडेन सेंट लुइस वर्ल्ड फेयर के दौरान आइस टी को इजाद किया जबकि टी बैग वाली चाय का आविष्कार 1953 में किया गया था। चाय का उत्पादन मुख्य रूप से यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और नॉर्थ अफ्रीका में किया जाता है, लेकिन ग्रीन टी एशिया में मुख्य रूप से उगाई जाती है। इसी उपलक्ष में नेशनल आइस टी डे हर साल 10 जून को सेलीब्रेट किया जाता है।

June 11, 2022 - 01:09
June 11, 2022 - 04:18
 0
National Iced Tea Day: क्या है नेशनल टी डे का इतिहास? कब और क्यों पड़ी इसको मनाने की जरूरत
National Iced Tea Day

नशों के बारे में बात की जाए तो चाय की लत भी किसी लत से कम ननहीं है। एक बार इसकी लत लग जाए, तो जल्दी छोड़ना मुश्किल है। लेकिन वहीं कुछ लोग चाय को स्ट्रेस दूर करने के लिए भी पीते हैं जबकि ठंड के दिनों में कुछ लोग ठंड भगाने के लिए गर्म चाय पीते हैं और गर्मियां आने के बाद आइस्ड टी का सहारा लेते हैं।

कब और कैसे शुरू हुआ National Iced Tea Day

 साल 1904 में अग्रेंज रिचर्ड ब्लेचेनडेन सेंट लुइस वर्ल्ड फेयर के दौरान आइस टी को इजाद किया जबकि टी बैग वाली चाय का आविष्कार 1953 में किया गया था। चाय का उत्पादन मुख्य रूप से यूरोप, नॉर्थ अमेरिका और नॉर्थ अफ्रीका में किया जाता है, लेकिन ग्रीन टी एशिया में मुख्य रूप से उगाई जाती है। इसी उपलक्ष में नेशनल आइस टी डे हर साल 10 जून को सेलीब्रेट किया जाता है।

पूरी दुनिया की पसंद है चाय

चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जो लगभग पूरी दुनिया को पसंद है। क्या आप जानते हैं कि पानी के बाद चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। अमेरिकियों ने साल 2014 में चाय की 80 बिलियन से अधिक सर्विंग्स, या 3.60 बिलियन गैलन से अधिक की खपत की। बता दें कि अमेरिका में खपत होने वाली लगभग 85 प्रतिशत चाय आइस्ड होती है।

आइस टी है फायदेमंद

एक मेडिकल रिसर्च के अनुसार ये बात सामने आई है , कि आइस टी के बहुत से फायदे होते हैं। आइस टी पीने से कैविटीज की समस्या से राहत मिलती है। जो लोग सोडा ज्यादा पीते हैं, उनमे कैविटीज की समस्या अधिक होती है। अगर आपको रोजाना सोडा पीने की आदत है तो बेहतर होगा कि आप अपनी आदत बदल लें और आइस टी पीना शुरू कर दें। कॉफी के आदी लोग भी आइस टी को चूज कर सकते हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.