NEW YEAR 2022: जानिए नए साल 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, खेल, राजनीति और अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव ?

भारत के लिए 2022 का साल बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन (गगनयान) का प्रक्षेपण 2022 में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं जयंती से पहले करने की योजना है।आईए जानते है आने वाला नया साल आपके लिए क्या नया लेकर आ रहा है?

December 31, 2021 - 15:24
December 31, 2021 - 16:11
 0
NEW YEAR 2022: जानिए नए साल 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, खेल, राजनीति और अंतरिक्ष  के क्षेत्र में क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव ?
NEW YEAR 2022 -फोटो : Social Media

साल 2021 में कोरोना महामारी ने पूरे विश्व के बाजार (अर्थव्यवस्था) को ही प्रभावित नही किया बल्कि इसके कारण पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान देने वाले कुछ एनजीओ भी बंद हो गए, संसद व विधानमंडल के सत्र समय से नही चल पाए, सिनेमाघरों के बंद रहने से भी काफी नुकसान हुआ तथा कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन रद्द हो गया। ऐसे में लोग नए साल से सकारात्मक परिणामों की उम्मीद कर रहे हैं। ऐसे में आईए जानते है आने वाला नया साल आपके लिए क्या नया लेकर आ रहा है:

  • नए साल 2022 में अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

नए साल में 1 जनवरी 2022 से कई चीजें और सेवाएं महंगी होने जा रही हैं। नए साल से एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप्स जैसे – स्विगी, जोमैटो जैसे अन्य फूड प्लेटफार्म से खाना ऑर्डर करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा जूतों और कपड़ों पर भी वस्तु एवं सेवा कर नए साल में बढ़ जाएगा।

वहीं अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छी ख़बर यह है कि आईएमएफ ने जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच भारत की आर्थिक विकास दर 9.6 फ़ीसदी तक पहुंचने का अनुमान जताया है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 2022 में दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से विकास करेगी।

  • नए साल 2022 में पर्यावरण के क्षेत्र में उठाए जाएंगे नए कदम

साल 2022 तक प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने स्थलीय एवं जलीय परिस्थितिकी तंत्र पर बिखरे हुए प्लास्टिक के कचरे के प्रभावों को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन संशोधन नियम, 2021 का गठन कर दिया है। यह नियम 2022 तक कम उपयोगिता और कचरे के रूप में बिखरने की अधिक क्षमता रखने वाली प्लास्टिक वस्तुओं को प्रतिबंधित करेगा। इसी प्रकार सरकार पर्यावरण के लिए वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण हेतु कई कार्यक्रम चलाएगी।

  • नए साल 2022 में राजनीतिक गतिविधियों की होगी भरमार

साल 2021 के शीतकालीन सत्र में जो विधेयक किसी कारणवश संसद से पारित नहीं हो पाए थे, अब आगामी वर्ष में उन विधेयकों के पारित होने की संभावना है, जिससे देश में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसी प्रकार साल 2022 का सरकार का बजट भी देखने को मिलेगा, जिसमें देखने वाली सबसे बड़ी बात यह रहेगी कि सरकार इस बार किसानों के लिए क्या योजनाएं लेकर आती है।

वहीं इसी वर्ष देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके लिए सियासी पार्टियां अपने-अपने चुनाव प्रचार में लग गई हैं, तथा सभी नेता जनता को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हुए हैं। राजनीति से प्रेम करने वालों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा।

  • नया साल 2022 लाएगा नई रोमांचकारी फिल्में

भारतीयों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन फिल्म रहा है। फिल्म निर्माताओं ने हमेशा से लोगों का मनोरंजन किया है, अब इसी उम्मीद के साथ 2022 में फिल्म निर्माताओं ने बड़ी फिल्मों का ऐलान किया है, जिससे दर्शकों का काफी मनोरंजन होगा। कुछ ऐसी फिल्में, जिनका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है:

• गंगूबाई काठियावाड़ी , भूल भुलैया 2 , एक विलन रिटर्न , रक्षाबंधन , भूल भुलैया 2 , केजीएफ चैप्टर 2 तथा हीरोपंती 2 जैसी फिल्में दर्शकों का पूरे साल मनोरंजन करेंगी और उन्हें रोमांचित करती रहेंगी।

  • नया साल 2022 खेल प्रेमियों के लिए भी रहेगा रोमांचक

वर्ष 2022 खेल की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इसी वर्ष शीतकालीन ओलंपिक बीजिंग (चीन) में, क्रिकेट T-20 वर्ल्ड कप मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में और राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम तथा इंग्लैण्ड में आयोजित किए जाएंगे। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स , यूनिवर्सिटी गेम्स और अन्य खेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

  • नए साल 2022 में भारत छुएगा नई अंतरिक्ष की ऊंचाइयां

भारत 2022 में मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान का प्रक्षेपण करने की तैयारी में है। भारत के लिए 2022 अंतरिक्ष की दुनिया में काफी वर्चस्व वाला रहने की उम्मीद है। जो हर एक भारतीय के लिए भी फक्र का विषय होगा।

इस तरह तमाम पहलुओं पर गौर करें तो भारत के लिए 2022 का साल बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन (गगनयान) का प्रक्षेपण 2022 में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं जयंती से पहले करने की योजना है। भारत लगातार अपनी टेक्नोलॉजी में विस्तार कर रहा है, जो कि आने वाले दिनों मे भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.