Har Ghar Tiranga: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश मनाएगा हर घर तिरंगा अभियान

Har Ghar Tiranga: ये पल देशवाशियों के लिए बहुत खास है और इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से हर घर झंडा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अभियान मे 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा गया है।

July 30, 2022 - 08:07
July 31, 2022 - 09:22
 0
Har Ghar Tiranga: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश मनाएगा हर घर तिरंगा अभियान
Har Ghar Tiranga

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने इस अभियान के तहत सभी देशवासियों को अपने अपने घरों मे तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को जनता तक पहुँचाया है। बता दे कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है और इस वर्ष हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं।

ये पल देशवाशियों के लिए बहुत खास है और इस अवसर को मनाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से हर घर झंडा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है। इस अभियान मे 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने को कहा गया है जिससे राष्ट्र के प्रति नागरिको के मन मे देश भक्ति प्रदर्शित होगी। यह सभी देशवासियों के लिए गर्व का पल होगा। इसलिए सभी देशवासियों से अनुरोध है की वो www.rashtragaan.in पर जाए और हर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड करे।

ये अभियान सरकारी और निजी स्थापन पर भी लागू होगा, इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गयी है। सभी लोग इस दिन के लिए आसानी से झंडा अपने पास के पोस्ट ऑफिस से खरीद सकेंगे और आनलाईन खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.