Oppenheimer: श्रीमद्भागवत गीता को लेकर क्यों हो रहा है बवाल ?

Oppenheimer Movie: रॉबर्ट जे ओपेनहाइमर ने यह कहा था कि जब दुनिया का पहला परमाणु ब्लास्ट सफल हुआ , तब उनके मन में भगवद्गीता का श्लोक गूंजा था। ये वही श्लोक था जो श्रीकृष्ण ने युद्धस्थल में बोला था।।

Jul 13, 2025 - 19:44
Jul 15, 2025 - 17:22
 0
Oppenheimer: श्रीमद्भागवत गीता को लेकर क्यों हो रहा है बवाल ?
Oppenheimer
Watch Oppenheimer Movie:
 
Might is right यानी जिसकी लाठी उसकी भैंस, जो ताकतवर है वही सही है। सामाजिक जीवन और राजनीति में इसका व्यवहारिक प्रयोग हमेशा हुआ है। आज दुनिया, अमेरिका की सुनती है, उसी तरफ आस से देखती है, वह जो बोल दे, वही सही है। अग्रेज़ों की अपनी अंग्रेज़ी है, अमेरिका की अपनी अंग्रेजी।
जीवन में गिड़गिड़ाने से कुछ नहीं होता है, जो जितना गिड़गिड़ाता है, उसका उतना ही मानमर्दन होता है, इज़्ज़त ताकतवर की होती है, निर्णय ताकतवर के माने जाते हैं।
 
2001 से पहले किसी ने नहीं माना कि Islamic Terrorism दुनिया को तबाह कर रहा है, स्वयं अमेरिका तक नहीं मानता था। जब World Trade Centre पर इस्लामिक हमला हुआ तो दुनिया ने माना कि Islamic Terrorism दुनिया को तबाह कर रहा है। क्यों? क्योंकि हमला अमेरिका पर हुआ था और अमेरिका पर हमला दुनिया पर हमला है।

 
अमेरिका पर हमला दुनिया पर हमला है। क्यों? क्योंकि अमेरिका आर्थिक रूप से, तकनीक रूप से, फ़ोर्से के रूप में ताक़तवर है। कमज़ोर की सुनवाई भी नहीं होती, ताकतवर के ऐब भी हुनर माने जाते हैं। इसलिए ग़र कुछ हासिल करना है, अपनी बात मनवानी है तो ताकतवर बनिए। लोगों से वेलिडेशन लेना कमजोरों की निशानी है और कमज़ोरों को केवल एक ही अधिकार है और वो है गिड़गिड़ाने का।
 
नोट- Oppenheimer पर श्रीमद्भागवत गीता को लेकर जो बवाल काट रहे हैं और जिनका मानना कि लड़कियां केवल Powerful लड़कों से ही प्यार करती है, यह पोस्ट उनके लिए ही है।

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि द लोकदूत ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावों या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0