एहसान भारती का 85 की उम्र में हुआ निधन, 84 प्रकार की घुँघरू की आवाज़ निकालने के लिए थे मशहूर
भारत के मशहूर क्ववाल एहसान भारती को घुंघरूवाला नाम से पहचान मिली थी। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व मनमोहन सिंह नें राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया था।

भारतीय उपमहाद्वीप के प्रसिद्ध कव्वाल एहसान भारती का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफ़ी समय से बिमारी से ग्रस्त थे। एहसान भारती मुँह के द्वारा एक से लेकर 84 तरह की घुँघरू की धुन बजाते थे। इसी के साथ वह अपनें दिमाग से कई नगम सजाते थे। साल 1995 में उनका नाम गीनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।
कैसे पैदा हुई एहसान भारती की कला?
एहसास भारती का जन्म मेरठ के मुज़्ज़फ़रनगर मे हुआ था। शाहपुर क़स्बा निवासी एहसान भारती के पिता अशवाक अहमद उर्फ़ घोसनी कव्वाल लगभग छह दशकों से दिल्ली में रह रहे थे। अपने इंटरव्यू के दौरान उनके हुनर के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि बचपन में उनके घर एक फकीर आया था। फकीर द्वारा यह पूछने पर कि नाम रोशन करना चाहते हो? जवाब हां में मिला। तब फकीर नें गले से घूँघरू बजाने का हुनर उन्हें दिया। उन्होंने घर के घड़े में पांच वर्षों तक मुँह देकर घूँघरू की आवाज़ के लिए रियाज़ किया। रियाज़ पूरा होनें पर जब उन्होंने सभी कों अपने घूँघरू की फनकार सुनाई तो सभी लोग अचंभित हो गए। जिसके बाद वह दिन प्रतिदिन मशहूर होते गए।
एहसान भारती को मिल चुके हैं कई अवार्ड?
भारत के मशहूर क्ववाल एहसान भारती को घुंघरूवाला नाम से पहचान मिली थी। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गाँधी, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी व मनमोहन सिंह नें राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया था। देश के अलावा बहरीन, दुबई, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान आदि देशों में क्ववाली के साथ मुँह से घूँघरू की आवाज़ निकालने की प्रतिभा से चकित किया है।
सभी धर्मों का सम्मान करते थे एहसान भारती
एहसान भारती सभी धर्मों कर बेहद सम्मान करते थे। उनकी प्रसिद्ध क्ववालियों मे से ए राम रहीम के मतवालों, भाषा के लिए क्यों लड़ते हो, अल्लाह भी हिंदी जानें हैं भगवान भी उर्दू जाने हैं... काफ़ी लोकप्रिय हुई।
एहसान की शायरी पर रों पड़े थे सलमान खान
‘इंडियाज़ गाट टैलेंट ‘ में उन्होंने एक शेर फरमातें हुए कहा, जो माँ कों प्यार ना कर पाया वो पत्नी कों प्यार नहीं कर सकता, उसको सुन कर सलमान भी रोने लगे थे और एहसान कों गले लगा लिया था।