RakshaBandhan 2022: आज है रक्षाबंधन का पावन पर्व, भेजिए इस अवसर पर रक्षाबंधन पर भेजे जाने वाली विशेज

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन त्योहार सुरक्षा प्यार देखभाल और वफादारी का प्रतीक है। यह त्योहार सावन मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 11 अगस्त को मनाया जायेगा, और बाजारों मे राखियों के बाजार की रौनक होंगी जिसमे बहने अपने भाई के लिए मनोहर राखियाँ खरीदेंगी।

August 11, 2022 - 06:45
August 11, 2022 - 07:29
 0
RakshaBandhan  2022: आज है रक्षाबंधन का पावन पर्व, भेजिए इस अवसर पर रक्षाबंधन पर भेजे जाने वाली विशेज
Raksha Bandhan

रक्षाबंधन हिंदू के प्रमुख त्योहारों मे से एक है। यह एक भाई और एक बहन के अटूट और पवित्र रिश्ते का त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी का सुंदर धागा बांधती है और उनके माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बदले मे भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है और उसे उपहार भी देता है। यह त्योहार भाई और बहन के रिश्ते में घुले प्यार और दोनो के बीच मस्ती भरी नोक झोक को उजागर करता है। रक्षाबंधन त्योहार सुरक्षा प्यार देखभाल और वफादारी का प्रतीक है। यह त्योहार सावन मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 11 अगस्त को मनाया जायेगा, और बाजारों मे राखियों के बाजार की रौनक होंगी जिसमे बहने अपने भाई के लिए मनोहर राखियाँ खरीदेंगी।

इस शुभ मौके पर यहा कुछ शुभकामनाएं संदेश है जिसे आप अपने भाई बहनो के साथ साझा कर सकते है।

• मै ईश्वर से निवेदन करती हूं कि एक दूसरे के लिए हमारा प्यार बढ़ता रहे। हैप्पी रक्षाबंधन!

• हम हँसते हैं, हम रोते हैं, हम लड़ते भी हैं पर हर रक्षाबंधन पर एक दूसरे की खुशियों के लिए प्रार्थना भी करते है। रक्षाबंधन की ढेर सारी शुभकामनाएं!

• एक बहन होने के साथ साथ आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी हैं। हैप्पी रक्षाबंधन दीदी!

• बहुत सुरक्षित महसूस करती हुं जब मेरा भाई मेरे साथ होता है, मेरे रक्षक और मेरे साथी बनने के लिए आपका धन्यवाद भैया। हैप्पी रक्षाबंधन!

• यह पवित्र धागा जो आप मेरी कलाई पर बांधती हैं। यह हमारे बंधन को और मजबूत करता है। आप दुनिया की सबसे अच्छी बहन है रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं!

• बहन आपके हर मुश्किल मे साथ रहकर रक्षाबंधन का वचन निभाऊँगा। हैप्पी रक्षाबंधन!

• पिता के बाद भाई ही होता है जिसके साथ बहने बेफिक्र रहती हैं। हैप्पी रक्षाबंधन!

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.