राजस्थान हिंसा को लेकर  मुख्यमंत्री गहलोत ने जेपी नड्डा के दौरे पर साधा निशाना, कहा इन्होंने देश में करा दिया हिन्दू, मुस्लिम

मुख्यमंत्री गहलोत ने जेपी नड्डा के दौरे को लेकर  हमला बोला है। गहलोत ने  कहा, 'ये आग लगाने के लिए आते हैंऔर पूरे देश में आग लगा रहे हैं।' वहीं मुख्यमंत्री गहलोत ने  यह भी कहा कि देश में खतरनाक दौर चल रहा है।

April 4, 2022 - 21:56
April 5, 2022 - 21:58
 0
राजस्थान हिंसा को लेकर  मुख्यमंत्री गहलोत ने जेपी नड्डा के दौरे पर साधा निशाना, कहा इन्होंने देश में करा दिया हिन्दू, मुस्लिम
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत -फोटो : Social Media

राजस्थान के करौली जिले में बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद हुई हिंसा-आगजनी में काफी लोग घायल हो गए थे। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को  राजस्थान के दौरे पर हैं। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस आधुनिकीकरण योजना (MPF) के तहत मोबाइल इंवेस्टिगेशन यूनिट (MIU) का शासन सचिवालय से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।  इसी बीच मुख्यमंत्री गहलोत ने जेपी नड्डा के दौरे को लेकर  हमला बोला। उन्होंने  कहा, 'ये आग लगाने के लिए आते हैं। पूरे देश में आग लगा रहे हैं। 

गहलोत ने कहा देश मे चल रहा खतरनाक दौर

मुख्यमंत्री गहलोत ने  कहा देश में खतरनाक दौर चल रहा है। ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। देश में हिंदु-मुस्लिम कर दिया है। हमें भी हिंदु होने पर गर्व है। हम हिंदू नहीं हैं क्या?? महात्मा गांधी ने भी कहा था कि मुझे हिंदू होने का गर्व है. अपना-अपना धर्म सब मानो और दूसरे धर्म का मान-सम्मान करो।

प्रधानमंत्री को हिंसा के प्रति देश को करना चाहिए संबोधित

उन्होंने कहा, 'जिस तरह से इन्होंने घिनौना काम किया है, प्रधानमंत्री  को आगे आकर देश को संबोधित करना चाहिए और हिंसा की आलोचना करनी चाहिए।  कानून का राज स्थापित रहे। हिंदू-हो या मुस्लिम, अगर एंटी सोशल है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। कानून का राज रहेगा तभी लोग सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा, 'दंगा कराने वालों को कभी चोट नहीं लगती. चोट हमेशा निर्दोष लोगों को ही लगती है। यह षड़यंत्रकारी लोग होते हैं। यह स्थिति अच्छी नहीं है। इस देश में भाईचारा रहे तो हम और आगे बढ़ पाएंगे।

देश में सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को घेरते हुए कहा, वे देश में शांति स्थापित करने की अपील करें कि हम हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर वह यह कह दें कि भारत सरकार हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी तो यह माहौल सही हो सकता है लेकिन वो चाहते ही नहीं हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि अब कांग्रेस मुक्त भारत कहने वालों को मुंह बंद कर लेना चाहिए। देश से कांग्रेस मुक्त नहीं होगी, लेकिन मुक्त करने की बात कहने वाले मुक्त हो जाएंगे।

गडकरी के बयान का किया स्वागत

नितिन गडकरी के बयान का गहलोत ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नितिन गडकरी ने साहस दिखाया है। मैं गडकरी के साहस की प्रशंसा करता हूं। बता दें कि गडकरी ने कांग्रेस को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, विपक्ष का होना जरूरी है। कांग्रेस ही विपक्ष की भूमिका निभा सकती है।

Amit kumar TRAINEE JOURNALIST@IIMC DELHI