नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर हुआ हंगामा, देश के कई हिस्सों में अशांति का माहौल

शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमा हो गए। वहां कुछ लोगों को शर्मा के खिलाफ तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए भी देखा गया। धरना शांतिपूर्ण रहा और 10-15 मिनट तक चला।

June 10, 2022 - 19:14
June 11, 2022 - 21:08
 0
नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर हुआ हंगामा, देश के कई हिस्सों में अशांति का माहौल
Nupur Sharma

बीजेपी से निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ दी गई विवादित टिप्पणी को लेकर पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

शुक्रवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार की नमाज के बाद दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमा हो गए। वहां कुछ लोगों को शर्मा के खिलाफ तख्तियां लिए और नारे लगाते हुए भी देखा गया। धरना शांतिपूर्ण रहा और 10-15 मिनट तक चला। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अनुमति लिए बगैर इस तरह का धरना करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने धरने को लेकर, कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 'सिर्फ 15-20 मिनट के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। स्थिति अब नियंत्रण में है।"

जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने कहा कि विरोध के लिए कोई आह्वान नहीं किया गया था। "मुझे नहीं पता कि प्रदर्शनकारी कौन थे। मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने साफ कर दिया कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।"

भारत के अन्य भागों में भी प्रदर्शन

इससे पहले दिन में, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सड़कों और दुकानों को बंद कराते हुए भी देखा गया था। विरोध की आशंका को देखते हुए लखनऊ, कानपुर और फिरोजाबाद में पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। बता दें कि पिछले ही हफ्ते, कानपुर में झड़पें हुई थीं, जिसमें कम से कम 40 लोग घायल हो गए थे। जम्मू क्षेत्र के डोडा और किश्तवाड़ इलाकों में भी सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने वहां कर्फ्यू लगा दिया। इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है, और सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.