मदद करने के बहाने WHO के 21 कर्मचारियों ने किया महिलाओं का यौन शोषण

WHO के कर्मचारी इबोला महामारी से लड़ने के लिए कांगो गए थे, उसी दौरान कर्मचारियों ने  महिलाओं और लड़कियों का यौन शोषण किया था।

Oct 1, 2021 - 20:06
December 10, 2021 - 10:04
 0
मदद करने के बहाने WHO के 21 कर्मचारियों ने किया महिलाओं का यौन शोषण

विश्व स्वास्थ्य संगठन अर्थात WHO के 21 कर्मचारियों द्वारा कांगो में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार किया था। एक स्वतंत्र जांच में सामने आया है कि, अफ्रीकी देश में 2018 से 2020 के दौरान ऐसी घिनौनी कामों को अंजाम दिया गया। WHO के कर्मचारी इबोला महामारी से लड़ने के लिए कांगो गए थे, उसी दौरान कर्मचारियों ने महिलाओं और लड़कियों का यौन शौषण किया था।

WHO प्रमुख ने बात की पुष्टि करते हुए:

न्यूयॉर्क टाइम्स’ को अपनी रिपोर्ट में बताया, ”स्वतंत्र कमेटी द्वारा खबर जांच उपरांत  कर्मचारियों द्वारा घिनौनी घटना को अंजाम देने के आरोपों की पुष्टि होने के बाद WHO प्रमुख टेड्रोस एडनम घेब्रेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने दुख जताया है। तथा उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को सजा दिलाना सबसे  ऊपर  प्राथमिकता में है। एवं जांच टीम द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती महिलाओं के साथ भी बलात्कार की बात बताया गया।

नौकरी देने के वादे पर किया घिनौना अपराध:

महिलाओं ने बताया कि उन्हें नौकरी देने के वादे के बदले में WHO के कर्मचारी उनके साथ बलात्कार करते थे एवं साथ ही उनके ड्रिंक में नशीली चीजें मिला देते थे। महिलाओं ने  कहा, "बलात्कार के दौरान भी कर्मचारी  कंट्रासेप्शन का इस्तेमाल नहीं करते थे एवं साथ ही अबॉर्शन के लिए दबाव बनाते थे।"

कर्मचारी के साथ डॉक्टर भी थे जिन्होंने नौकरी देने के वादे के बदले में ऐसे घिनौने कामों को अंजाम दिया था तथा  कुछ पीड़ित महिलाओं ने बताया कि एक डॉक्टर ने भी नौकरी का वादा करके उनके साथ बलात्कार किया, लड़की की उम्र महल 13 साल थी। इस समय कांगो देश इबोला जैसी महामारी से जूझ रह था जिसमें करीब हजार से ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई थी।

यह भी पढ़े:रोहिणी कोर्ट शूटआउट में शामिल तीन गैंगस्टरों ने गोगी की हत्या के बाद सरेन्डर करने की बनाई थी योजना

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.