World Hepatitis Day: क्या है हेपेटाइटिस तथा इसका उपचार और क्यों मनाया जाता है हेपेटाइटिस डे?

World Hepatitis Day: हेपेटाइटिस को मुख्य रूप से A,B,C,D और E के नाम से पहचाना जाता है। इसमें से A और E संक्रमण खाने और पानी से फैलता है। हेपेटाइटिस B संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्सुअल कॉन्टैक्ट से फैलता है। इसके अलावा हेपटेटिस C संक्रमित खून चढ़ाने से फैलता है।

July 28, 2022 - 22:19
July 29, 2022 - 00:09
 0
World Hepatitis Day: क्या है हेपेटाइटिस तथा इसका उपचार और क्यों मनाया जाता है हेपेटाइटिस डे?
World Hepatitis Day

World Hepatitis Day: पूरे विश्व में 28 जुलाई का दिन हेपेटाइटिस दिवस के तौर पे माया जाता है। हेपेटाइटिस एक किस्म की बीमारी है जो इंसान के लीवर में होती है। इस दिन को मानने के पीछे यही उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस बीमारी के संदर्भ में जागरूक किया जा सके।

क्या है हेपेटाइटिस?

आइए सबसे पहले हम ये जान लेते हैं की आखिर ये है क्या? तो हेपेटाइटिस लीवर से संबंधित गंभीर रोगों में से एक रोग है जो की वायरस से फैलता है। वैसे तो हेपेटाइटिस किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है लेकिन बच्चों में इसका संक्रमण होने का खतरा ज्यादा पाया जाता है। किताबी भाषा में कहें तो इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति के लीवर में इन्फ्लेमेशन होने लगती है सरल शब्दों में समझें तो लीवर में सूजन की शिकायत महसूस होती है। अक्सर यह भी देखा क्या है की समय पर इसका सही इलाज न होने पर कईं बार यह बीमारी लीवर सिरोसिस या लीवर कैंसर जैसे भीषण रोगों में परिवर्तित हो जाती है।

हेपेटाइटिस को मुख्य रूप से A,B,C,D और E के नाम से पहचाना जाता है। इसमें से A और E संक्रमण खाने और पानी से फैलता है। हेपेटाइटिस B संक्रमित व्यक्ति के साथ सेक्सुअल कॉन्टैक्ट से फैलता है। इसके अलावा हेपटेटिस C संक्रमित खून चढ़ाने से फैलता है। कईं बार ये भी देखा गया है कि जिसको हेपटाइटिस B होता है उसी को हेपेटाइटिस D भी हो जाता है।

क्या होते हैं हेपेटाइटिस के लक्षण?

1. पीलिया होना।

2. मूत्र का रंग गहरा पीला हो जाना।

3. अत्यधिक थकान, जी मिचलाना।

4. पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द का महसूस होना।

5. भूख लगने में कमी।

6. बुखार आना।

7. वजन का लगातार कम होना।

बचाव

अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ही कुछ बदलाव लाके आप हेपटाइटिस के खतरे को कम कर सकते हैं जैसे:

1. अपने आस-पास साफ सफाई का खास ध्यान रखें।

2. अपना रेजर, ब्रश और इंजेक्शन की सुई कभी किसी के साथ शेयर न करें

3. दूषित पानी और बासी खाना खाने से बचें।

4. बाथरूम से वापिस आने के बाद साफ सफाई का खासा ध्यान रखें।

5. अगर आप टैटू बनवाने के शौकीन हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें की उपकरणों की सफाई ठीक ढंग से को गई हो।

6. डॉक्टर की दी हुई दवाइयों के ओवर डोज से बचें।

7. शराब,सिगरेट एवं तंबाकू से दूर रहें।

8. अगर आपको भी हेपेटाइटिस के लक्षणों में से अपने अंदर कोई दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

9. वजन नियंत्रित रखें।

10. योग और व्यायाम करने की आदत डालें।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.