World Vegetarian Day 2021: क्या आप जानते हैं विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास? शाकाहारी दिवस पर जानिए वेगन और वेजिटेरियन में अंतर

अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस, विश्व शाकाहारी दिवस, जानिए अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी दिवस के बारे में, क्या है वेगन और वेजीटेरियन में अंतर? अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी दिवस पर जानें वेगन और वेजिटेरियन में अंतर।

Oct 1, 2021 - 11:20
December 10, 2021 - 09:59
 0
World Vegetarian Day 2021: क्या आप जानते हैं विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास? शाकाहारी दिवस पर जानिए वेगन और वेजिटेरियन में अंतर

अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस विश्व भर के मनुष्यों को शाकाहारी भोजन की तरफ आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस पूरे विश्व में 1 अक्टूबर के दिन मनाया जाता है। जिसमें मनुष्य को शाकाहार के लिए प्रोत्साहित कर मनुष्यों में शाकाहार के प्रति जागरूकता व उससे मनुष्य शरीर को होने वाले फायदों का प्रचार किया जाता है। जिससे मानव शरीर स्वस्थ रह सके और मनुष्य अपनी औसत जिंदगी की उम्र बढ़ा सके।

क्या है अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस का इतिहास: 

इस दिन की शुरुआत अमेरिका के शाकाहारी लोगों द्वारा बनाई गई सोसाइटी नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन सोसाइटी (NAVS) साल 1977 में की गई थी। शाकाहारी भोजन मनुष्य के लिए तो लाभकारी है ही, पर इससे पशु पक्षियों को भी लाभ होता है मतलब उनकी अकारण ही हत्या नहीं की जाती। इससे प्रेरित होकर अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी संघ ने नॉर्थ अमेरिकन वेजीटेरियन साइट का समर्थन किया। और 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस के रूप में घोषित किया गया। अंतरराष्ट्रीय शाकाहारी संघ अक्टूबर महीने को पूर्ण रूप से शाकाहारी भोजन के प्रति समर्पित करता है, शाकाहारी संघ का मानना है कि पौधों पर  आधारित आहार और उत्पाद से मानव शरीर को विशेष लाभ पहुंचता है। इस महीने संघ और विश्व भर में रह रहे शाकाहारी लोगों द्वारा शाकाहार को प्रोत्साहित करने के लिए भिन्न प्रकार के आयोजनों की शुरुआत की जाती है जिसमें  स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की परंपरा मुख्य है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान शाकाहार की ओर आकर्षित किया जा सके।

वेगन और वेजिटेरियन में अंतर:

वेगन और वेजिटेरियन दोनों ही मांस को नापसंद करते हैं। लेकिन दोनों में ही इस मामले पर थोड़ी भिन्नता है वेगन इस मामले में वेजिटेरियन से सख्त हैं जिसके चलते वह डेयरी उत्पाद तथा अंडे और शहद जैसी चीजें जो किसी भी रूप में पशुओं या जीवों से उत्पन्न होती हैं उन से परहेज करते हैं।

वेगन:

वेगन अपने आहार में पूर्ण रुप से जानवरों द्वारा उत्पन्न उत्पादों का बहिष्कार करते हैं। एक वेगन आहार में पौधा जनित वस्तुएं या प्रकृति से उत्पन्न वस्तुएं या आहार ही शामिल होते हैं।

वेजिटेरियन:

वेजिटेरियंस भी मुख्यतः पौधे जनित आहार पर ही आश्रित रहते हैं, पर उनके एक संतुलित आहार में डेयरी उत्पादों के साथ-साथ अंडे तथा शहद आदि वस्तुएं भी शामिल रहती हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी दिवस मनाने का कारण : 
शाकाहारी दिवस मनाने का प्रमुख कारण, मनुष्य के भोजन के लिए होने होने वाली जीव हत्या को रोकना, जिससे किसी भी जीव की हत्या ना हो। जो मनुष्य शाकाहारी भोजन करते हैं उन्हें ह्रदय रोग तथा डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा ना के बराबर या कम रहता है। कई अध्ययनों द्वारा यह पता चला है कि जो व्यक्ति पशु आधारित भोजन या वसा का सेवन करते हैं, उनकी उम्र औसत आयु से कम रहने की संभावना रहती है। अगर आप पशु आधारित भोजन का उपयोग नहीं करते तो आप पशु पक्षियों में पाई जाने वाली बीमारियों से स्वतः ही अपने आप को दूर रख लेते हैं।

यह भी पढ़े:चार चीजें जो शरीर से कर देंगी ओमेगा 3 की कमी को पूरी तरह दूर

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.