IIFA Awards 2022 Winners List:IIFA 2022, जानिए इस बार के आईफा अवॉर्ड में किसने जीता कौनसा अवार्ड
IIFA Awards 2022:बॉलीवुड सितारों के दमदार परफॉर्मेंस ने iifa को और भी शानदार बना दिया। अवार्ड नाइट के आखिरी दिन मेन कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। आइए जानते हैं कि किस सितारे ने कौन -सा अवार्ड अपने नाम किया।

IIFA अवॉर्ड ( अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरुस्कार) का इंतजार सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को ही नही बल्कि पूरे देश को था। पूरे दो साल बाद हुए IIFA 2022 इवेंट का सेलिब्रेशन अबू धाबी में हुआ है, जो 2 जून से 4 जून तक अयोजित किया गया था। बॉलीवुड सितारों के दमदार परफॉर्मेंस ने iifa को और भी शानदार बना दिया। अवार्ड नाइट के आखिरी दिन मेन कैटेगरी में अवार्ड दिए गए। आइए जानते हैं कि किस सितारे ने कौन -सा अवार्ड अपने नाम किया।
किसने जीता कौनसा अवार्ड
बेस्ट एक्टर (मेल) - विकी कौशल, फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए।
बेस्ट एक्टर (फीमेल) - कृति सेनन, फिल्म मिमी के लिए।
बेस्ट डायरेक्टर - विष्णुवर्धन, फिल्म शेरशाह के लिए ।
बेस्ट फिल्म - शेरशाह।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - असीस कौर, फिल्म शेरशाह के राता लंबिया गाने के लिए ।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - जुबिन नौटियाल, फिल्म शेरशाह के राता लंबिया गाने के लिए।
बेस्ट लिरिक्स - कौसर मुनीर, फिल्म 83 के लहरा दो गाने के लिए।
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन - ए. आर रहमान फिल्म अतरंगी रे के लिए और जसलीन रॉयल, जावेद - मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस, बी प्राक, जानी फिल्म शेरशाह के लिए।
बेस्ट मेल डेब्यू - अहान शेट्टी फिल्म तड़प के लिए ।
बेस्ट फीमेल डेब्यू - शरवरी वाघ फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए।
बेस्ट स्टोरी एडेप्टेड - कबीर खान, संजय पूरन सिंह, फिल्म 83 के लिए।
बेस्ट ओरिजनल स्टोरी - अनुराग बसु, फिल्म लूडो के लिए।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल - साई ताम्हांकर, फिल्म मिमी के लिए।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल - पंकज त्रिपाठी, फिल्म लूडो के लिए।
बता दें कि अवार्ड इवेंट को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने मिलकर होस्ट किया था, इसके अलावा अभिषेक बच्चन, टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, सारा अली खान, नोरा फतेही जैसे कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए। यह इवेंट एक्टर शाहिद कपूर द्वारा दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी को दिए स्पेशल ट्रिब्यूट के साथ खत्म हुआ।