योगी कैबिनेट 2.0: केशव प्रसाद मौर्य बने यूपी के उप मुख्यमंत्री, जानिए किसे मिली कैबिनेट में जगह

Yogi Adityanath 2.0: योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं एक बार फिर केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को डिप्‍टी सीएम की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

March 29, 2022 - 21:27
March 30, 2022 - 21:50
 0
योगी कैबिनेट 2.0: केशव प्रसाद मौर्य बने यूपी के उप मुख्यमंत्री, जानिए किसे मिली कैबिनेट में जगह
योगी कैबिनेट 2.0 -फोटो : Social Media

यूपी चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। योगी के कैबिनेट 2.0 में 52 मंत्रीयों को शामिल किया गया है। जहां ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य को उत्तरप्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। बता दें कि ब्रजेश पाठक पिछली बार कानून मंत्री थे।

दूसरी बार यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद योगी के कैबिनेट में दो उप मुख्यमंत्री तथा 52 नेता मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। कैबिनेट में 20 राज्यमंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। इन नेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है–

1. केशव प्रसाद मौर्य -- उप मुख्यमंत्री

2. ब्रजेश पाठक -- उप मुख्यमंत्री

3. सूर्य प्रताप शाही -- मंत्री

4. सुरेश कुमार खन्ना -- मंत्री

5. स्वतंत्र देव सिंह -- मंत्री

6. बेबी रानी मौर्य -- मंत्री

7. लक्ष्मी नारायण चौधरी -- मंत्री

8. जयवीर सिंह -- मंत्री

9. धर्मपाल सिंह -- मंत्री

10. नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' -- मंत्री

11. भूपेंद्र सिंह चौधरी -- मंत्री

12. अनिल राजभर -- मंत्री

13. जितिन प्रसाद -- मंत्री

14. राकेश सचान -- मंत्री

15. अरविंद कुमार शर्मा -- मंत्री

16. योगेंद्र उपाध्याय -- मंत्री

17. आशीष पटेल -- मंत्री

18. संजय निषाद -- मंत्री

19. नितिन अग्रवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

20. कपिल देव अग्रवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

21. रवींद्र जायसवाल -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

22. संदीप सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

23. गुलाब देवी -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

24. गिरीश चंद्र यादव -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

25. धर्मवीर प्रजापति -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

26. असीम अरुण -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

27. जेपीएस राठौर -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

28. दयाशंकर सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

29. नरेंद्र कश्यप -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

30. दिनेश प्रताप सिंह -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

31. अरुण कुमार सक्सेना -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

32. दयाशंकर मिश्र -- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

33. मयंकेश्वर सिंह -- राज्यमंत्री

34. दिनेश खटीक -- राज्यमंत्री

35. संजीव गोंड -- राज्यमंत्री

36. बलदेव सिंह ओलख -- राज्यमंत्री

37. अजीत पाल -- राज्यमंत्री

38. जसवंत सैनी -- राज्यमंत्री

39. रामकेश निषाद -- राज्यमंत्री

40. मनोहर लाल मन्नू कोरी -- राज्यमंत्री

41. संजय गंगवार -- राज्यमंत्री

42. बृजेश सिंह -- राज्यमंत्री

43. के पी मलिक -- राज्यमंत्री

44. सुरेश राही -- राज्यमंत्री

45. सोमेंद्र तोमर -- राज्यमंत्री

46. अनूप प्रधान 'वाल्मीकि' -- राज्यमंत्री

47. प्रतिभा शुक्ला -- राज्यमंत्री

48. राकेश राठौर गुरू -- राज्यमंत्री

49. रजनी तिवारी -- राज्यमंत्री

50. सतीश शर्मा -- राज्यमंत्री

51. दानिश आजाद अंसारी -- राज्यमंत्री

52. विजय लक्ष्मी गौतम -- राज्यमंत्री

केशव प्रसाद मौर्य को मिले कौनसे विभाग?

बता दें कि विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी योगी ने केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश का दूसरा सबसे अहम पद दिया है। केशव प्रसाद मौर्य भले ही यूपी के उप मुख्यमंत्री बन गए हैं परंतु उनका औहदा पहले से कम हो गया है। मौर्य की झोली में छः विभागों के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, समग्र ग्राम विकाश, ग्रामीण अभियंत्रण, ग्रामीण विकास एवं राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.