क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड टीचर्स डे’, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

विश्व भर में शिक्षकों के सराहनीय योगदान और उनसे जुड़ी तमाम समस्याओ और बातों पर परिचर्चा करने हेतू और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। हर वर्ष की परिस्थितियों का गहनता से अध्ययन करने के पश्चात यूनेस्को हर वर्ष एक थीम का निर्धारण करती है।

Oct 5, 2021 - 17:17
December 10, 2021 - 10:39
 0
क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड टीचर्स डे’, जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें
Image representing World Teacher's Day

◆ विश्व शिक्षक दिवस ।
◆ जाने क्या है विश्व शिक्षक दिवस की महत्वत्ता ।
◆ कैसे निर्धारण किया जाता है हर वर्ष एक नई थीम का।
◆ जाने क्या है विश्व शिक्षक दिवस का पूरा इतिहास।

World's Teachers day 2021 :

शिक्षक, समाज का निर्माण करते हैं साथ ही उसके बेहतर कल के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। आज विश्व भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
विश्व भर में शिक्षकों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित करने और उनसे जुड़ी तमाम समस्याओं पर चर्चा परिचर्चा करने के उद्देश्य से हर वर्ष अक्टूबर माह में 5 तारीख को यह दिवस मनाया जाता है। 

◆ यूनेस्को ( Uncesco) यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल , साइंटिफिक एंड कल्चरल आर्गेनाइजेशन के द्वारा विश्व भर में शिक्षको के महत्व , योगदान और समस्याओं से जुड़े मामलो को अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर उठाया जाता रहा है। सबसे पहली बार यह आयोजन 5 अक्टूबर 1966 में हुआ था। तभी से यह दिवस हर वर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

◆पिछले 2 वर्षों से पूरा विश्व महामारी की गिरफ्त में था, ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन और क्षति हुई। इसी को मध्य नजर रखते हुए 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक एक पाँच दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यूनेस्को और ILO ने हर वर्ष की तरह इस बार भी थीम का निर्धारण किया है - 2021 के लिए इस दिन की थीम ‘टीचर्स एट द हार्ट ऑफ एडुकेशन रिकवरी' निर्धारित किया गया है। 

इस वर्ष कोरोना महामारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय तौर पर शिक्षक व्यवसायों से जुड़े लोगो पर आने वाली विपत्तियों को प्रस्तुत किया जाएगा ।

यह भी पढ़े: रेव पार्टी मामले में एनसीबी ने की 11वीं गिरफ्तारी, आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट से मिले कई सबूत

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.