APJ Abdul Kalam Quotes: पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम साहब की वो 10 सीखें जो हमें जरूर जाननी चाहिए

Abdul Kalam Death Anniversary: कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु में हुआ। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी न होने कारण बचपन में उन्हें अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा,लेकिन यह सफर अखबार बेचने से लेकर अखबार के पहले पन्ने तक पहुंचने का है।

July 27, 2022 - 17:55
July 27, 2022 - 19:13
 0
APJ Abdul Kalam Quotes: पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम साहब की वो 10 सीखें जो हमें जरूर जाननी चाहिए
APJ Abdul Kalam

27 जुलाई साल 2015 यानी आज ही के दिन आज से 7 साल पहले हमने अपने एक 83 वर्ष के अनुभवी शख्स,लोकप्रिय नेता एवं सफल वैज्ञानिक को खो दिया था। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं भारत के 11 वें राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ( Apj Abdul Kalam) की। कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 में तमिलनाडु में हुआ। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी न होने कारण बचपन में उन्हें अखबार बेचने का काम भी करना पड़ा,लेकिन यह सफर अखबार बेचने से लेकर अखबार के पहले पन्ने तक पहुंचने का है।

कलाम की कहानी तो आपने कईं बार सुनी होगी लेकिन आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि उन्होंने अपने इस अनुभव भरे जीवन को पूरा करते समय हम सबके लिए अनुभवों की कौनसी खान छोड़ी है। इस बारे में किसी शायर ने भी कहा है कि

जहां न पहुंचे रवि वहां पहुँचे कवि, और जहां न पहुंचे कवि वहाँ पहुँचता है अनुभवी।

आइए जानते हैं कलाम ने अपने इस 83 साल के अनुभव से हमें क्या सिखाना चाहा। उनकी कुछ बातें और कुछ अनमोल विचार जिन्होंने उन्हें आज तक अमर रखा है।

1. "भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।"

~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

2. "मुझे बताइए, यहाँ(भारत) का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र हैं, हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?"

~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

3. "यदि आप अपनी ड्यूटी को सैल्यूट करोगे तो आपको किसी भी व्यक्ति को सैल्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन यदि आप अपनी ड्यूटी को पोल्यूट करेंगे तो आपको हर किसी को सैल्यूट करना पडेगा।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

4. "एक मुर्ख जीनियस बन सकता है यदि वो समझता है की वो मुर्ख है लेकिन एक जीनियस मुर्ख बन सकता है यदि वो समझता है की वो जीनियस है।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

5. "बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन बाज़ बादलों के ऊपर उडकर बारिश को ही अवॉयड कर देते है। समस्याए कॉमन है, लेकिन आपका एटीट्यूड इनमे डिफरेंस पैदा करता है।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

6. "हर सुबह पांच बाते अपने आप से बोलो

१ मैं सबसे अच्छा हूँ।

२ मैं यह कर सकता हूँ।

३ भगवान हमेशा मेरे साथ है।

४ मैं एक विजेता हूँ।

५ आज का दिन मेरा दिन है।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

6. "अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

7. "किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

8. "हमे युवाओं को नौकरी चाहने वालो की अपेक्षा नौकरी देने वाला बनाना होगा।"~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

9. "मेरा यह सन्देश विशेष रूप से युवाओ के लिए है। उनमे अलग सोच रखने का साहस, नए रास्तो पर चलने का साहस, आविष्कार करने का साहस होना चाहिए। उन्हें समस्याओ से लड़ना और उनसे जीतना आना चाहिए। ये सभी महान गुण है और युवाओ को इन गुणों को अपनाना चाहिए।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

10. "जो लोग आधे अधूरे मन से कोई काम करते है उन्हें आधी अधूरी, खोकली सफलता मिलती है जो चारो और कड़वाहट भर देती है।" ~ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम

The LokDoot News Desk The lokdoot.com News Desk covers the latest news stories from India. The desk works to bring the latest Hindi news & Latest English News related to national politics, Environment, Society and Good News.